लता मंगेशकर का स्वास्थ्य स्थिर, लेकिन अब भी आईसीयू में भर्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2019 7:49 PM
मुम्बई : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर अब भी आईसीयू में भर्ती हैं लेकिन उनकी हालत में अब सुधार के संकेत दिख रहे हैं. गौरतलब है कि 90 वर्षीय गायिका ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने कहा, उनकी हालत अब भी स्थिर है. वह अब भी आईसीयू में हैं. उनकी […]
मुम्बई : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर अब भी आईसीयू में भर्ती हैं लेकिन उनकी हालत में अब सुधार के संकेत दिख रहे हैं. गौरतलब है कि 90 वर्षीय गायिका ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने कहा, उनकी हालत अब भी स्थिर है. वह अब भी आईसीयू में हैं. उनकी हालत बेहतर हो रही है. हम आपसे परिवार की निजता का ख्याल रखने का आग्रह करते हैं.
सूत्र ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है या नहीं. मंगेशकर रविवार रात से वेंटिलेटर पर थी. मंगेशकर की भांजी रचना शाह ने कहा कि गायिका की हालत में सुधार हो रहा है. शाह ने कहा, दीदी की हालत में निरंतर सुधार हो रहा है. भगवान की दया है. प्रार्थना और प्रियजन फरिश्तों की तरह हैं. मैं उनका जितना भी शुक्रिया अदा करूं कम हैं.
सात दशक से अधिक के अपने करियर में लता मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी है. वह भारतीय सिनेमा के महानतम गायकों में एक मानी जाती हैं. उन्हें 2001 में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










