धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण सम्मान, पिता को याद कर इमोशनल हुईं ईशा देओल

Updated:
विज्ञापन
Dharmendra Padma Vibhushan Award

धमेंद्र पद्म विभूषण, फोटो – इंस्टाग्राम

Dharmendra Padma Vibhushan Award: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के जाने के बाद ‘पद्म विभूषण’ सम्मान से नवाजा गया है. राष्ट्रपति से यह पुरस्कार लेते समय उनका पूरा परिवार इमोशनल हो गया, जिसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल नोट लिखा है.

विज्ञापन

Dharmendra Padma Vibhushan Award: सोमवार की शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलग-अलग क्षेत्रों के खास लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. इस खास मौके पर भारतीय सिनेमा में 60 सालों से ज्यादा समय तक राज करने वाले अभिनेता धर्मेंद्र को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ दिया गया. धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं, इसलिए उनकी पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान लिया. इस पल को देखकर धर्मेंद्र की बेटियां अपने आंसू नहीं रोक पाईं.

बेटी ईशा देओल ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट

पिता को मिले इस बहुत बड़े सम्मान पर उनकी बड़ी बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर अपनी मां हेमा मालिनी की तस्वीरें शेयर की हैं. ईशा ने बेहद इमोशनल होते हुए लिखा कि ‘यह बहुत गर्व और भावनाओं से भरा पल है. हमारी बहुत इच्छा थी कि काश आज पापा यहां हमारे साथ होते. सफेद शर्ट और नीले सूट में हमेशा की तरह हैंडसम दिखते हुए’.

थिएटर्स में रो पड़ीं छोटी बेटी अहाना

ईशा देओल ने आगे लिखा कि जब मां स्टेज पर पुरस्कार ले रही थीं, तब हम सब भाई-बहनों में सबसे छोटी अहाना खुद को रोक नहीं पाईं. वह हम सबकी तरफ से तालियां बजा रही थीं और उनकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे. पापा हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे. इस फंक्शन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अहाना ताली बजाते हुए अपने आंसू पोंछती नजर आ रही हैं. हेमा मालिनी ने बताया कि ईशा भी इस फंक्शन में आना चाहती थीं, लेकिन किसी वजह से नहीं आ सकीं. उन्होंने यह भी कहा कि सनी देओल, बॉबी देओल और पूरा परिवार इस सम्मान से बेहद खुश है.

ऐसा रहा धर्मेंद्र का सफर

धर्मेंद्र ने अपने 60 साल लंबे फिल्मी करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. अपने 90वें जन्मदिन से ठीक पहले सांस की तकलीफ के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्होंने घर पर अपने परिवार के बीच आखिरी सांस ली थी. इसी साल 1 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘इक्कीस’ उनकी आखिरी फिल्म थी. धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर से दो बेटे सनी और बॉबी देओल हैं, जबकि दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से दो बेटियां एशा और अहाना देओल हैं.

यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘चांद मेरा दिल’?, चार दिनों में फिल्म ने की बस इतनी सी कमाई

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola