MS Dhoni ने शेयर की तस्वीर : जब जीवा को लगा रणवीर सिंह ने उनके चश्मे चुरा लिये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2019 10:08 PM

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. धौनी और उनकी पत्नी साक्षी अक्सर अपनी बेटी जीवा के फोटोज और वीडियो फैन्स के साथ शेयर भी करते रहते हैं. फैन्स को ये काफी पसंद भी आते हैं. सोमवार शाम धौनी ने इंस्टाग्राम पर जीवा और बॉलीवुड एक्टर […]

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. धौनी और उनकी पत्नी साक्षी अक्सर अपनी बेटी जीवा के फोटोज और वीडियो फैन्स के साथ शेयर भी करते रहते हैं. फैन्स को ये काफी पसंद भी आते हैं.

सोमवार शाम धौनी ने इंस्टाग्राम पर जीवा और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक फोटो को शेयर किया. इस फोटो में जीवा काफी क्यूट दिख रही हैं, धौनी ने फोटो से जुड़ी एक मजेदार कहानी भी बतायी.

https://www.instagram.com/p/B3UXzFPFvnM/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

दरअसल, एमएस धौनी ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें बेटी जीवा और रणवीर सिंह एक जैसे सनग्लासेस पहने हुए हैं. तस्वीर के साथ धौनी ने लिखा है, जीवा को लगा कि रणवीर ने मेरा चश्मा क्यों पहना, तो वह उसे ढूंढने के लिए ऊपर गयी और बोली कि मेरा चश्मा मेरे पास है. साढ़े चार साल की उम्र में वह अपनी चीजें पहचान लेती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola