प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता को किया तलब, जानें क्या है मामला

कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने करोड़ों रुपये के रोजवैली चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में बुधवार को अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता को तलब किया है. सूत्रों के अनुसार उन्हें अगले सप्ताह तक साॅल्टलेक के सीजीओ कांप्लेक्स स्थित इडी कार्यालय आने को कहा गया है. सूत्रों के मुताबिक, रितुपर्णा रोजवैली समूह के प्रमुख गौतम कुंडू […]
कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने करोड़ों रुपये के रोजवैली चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में बुधवार को अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता को तलब किया है. सूत्रों के अनुसार उन्हें अगले सप्ताह तक साॅल्टलेक के सीजीओ कांप्लेक्स स्थित इडी कार्यालय आने को कहा गया है. सूत्रों के मुताबिक, रितुपर्णा रोजवैली समूह के प्रमुख गौतम कुंडू के साथ कई बार विदेश के दौरे पर गयी थीं और फिल्मों के निर्माण और बिक्री में मदद की थी. इस बारे में रितुपर्णा सेनगुप्ता की प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है.
मंगलवार को इडी ने इस मामले में अभिनेता प्रसेनजीत को नोटिस भेजा थी. प्रसेनजीत को 19 जुलाई तक सॉल्टलेक में सीजीओ कांप्लेक्स स्थित इडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है. सूत्रों के अनुसार इडी प्रसेनजीत से रोजवैली समूह और कंपनी के बीच हुए किसी आर्थिक लेन-देन के बारे में जानकारी हासिल करना चाहती है.
बताया जा रहा है कि बांग्ला फिल्मों के अभिनेेता रोजवैली द्वारा निर्मित और वितरित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद शताब्दी राय को भी इडी की ओर से नोटिस भेजा गया था. उन्हें 12 जुलाई तक इडी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




