ePaper

दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी

Updated at : 11 Oct 2018 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी

मुंबई : जाने-माने अभिनेता दिलीप कुमार को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी. निमोनिया होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अभिनेता रविवार से लीलावती अस्पताल में भर्ती थे. कुमार के पारिवारिक मित्र फैजल फारूकी ने अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, अल्लाह का शुक्र है […]

विज्ञापन

मुंबई : जाने-माने अभिनेता दिलीप कुमार को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी. निमोनिया होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अभिनेता रविवार से लीलावती अस्पताल में भर्ती थे.

कुमार के पारिवारिक मित्र फैजल फारूकी ने अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, अल्लाह का शुक्र है दिलीप कुमार साहब को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है और अभी घर पहुंच गये हैं.

उन्होंने लिखा कि डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिनों तक पूरी तरह आराम करने की और दूसरों से अलग रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola