ePaper

IPL और रियलिटी शो के बाद यह है शिल्पा शेट्टी का Future Plan...!

Updated at : 01 Jun 2018 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
IPL और रियलिटी शो के बाद यह है शिल्पा शेट्टी का Future Plan...!

मुंबई :बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आैर IPLमें ‘राजस्थान रॉयल्स’ की मालकिन शिल्पा शेट्टीपिछलेकुछ वर्षों से फिल्मों से दूर हैं. शिल्पा ने अपने फ्यूचरप्लान्स मीडिया के साथ शेयर किया है. जी हां, शिल्पा का कहना है किअब वह कॉमेडी फिल्में करना चाहती हैं. शिल्पा भले ही कुछ समय से फिल्मों से दूर हों, लेकिन वह सिर्फ […]

विज्ञापन

मुंबई :बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आैर IPLमें ‘राजस्थान रॉयल्स’ की मालकिन शिल्पा शेट्टीपिछलेकुछ वर्षों से फिल्मों से दूर हैं. शिल्पा ने अपने फ्यूचरप्लान्स मीडिया के साथ शेयर किया है.

जी हां, शिल्पा का कहना है किअब वह कॉमेडी फिल्में करना चाहती हैं. शिल्पा भले ही कुछ समय से फिल्मों से दूर हों, लेकिन वह सिर्फ इस वजह से कोई भी फिल्म नहीं कर लेना चाहतीं है.

अभिनेत्री आखिरी बार 2007 में आयी फिल्म ‘अपने’ में नजर आयी थीं. शिल्पा ने बताया, मुझे लगता है कि पटकथा चुनने को लेकर मैं बहुत व्यावहारिक होगयी हूं. पटकथा को लेकर मेरी समझ बदल गयी है और यह समय तथा अनुभव के साथ आती है.

इस फिल्म इंडस्ट्री में मेरे 25 साल हो गये हैं और मैंने पिछले आठ-नौ सालों से कोई फिल्म नहीं की है, लेकिन लोग अब भी मुझमें विश्वास दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि फिल्में उनके जीवन का हिस्सा हैं और अब वह कुछ ऐसा करना चाहती हैं जो उन्होंने पहले न किया हो.

शिल्पा ने कहा, मेरी ड्रामा फिल्में करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, हमारे जीवन में यूं ही बहुत नाटक है. मैं एक हास्य फिल्म करना चाहती हूं, जो मनोरंजक हो और हो सके तो अपने बेटे को भी दिखा सकूं.

मालूम है कि ‘अपने’ के बाद फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद शिल्पा आइपीएल क्रिकेट में सक्रिय हो गयीं. शिल्पा, पति राज कुंद्रा के साथ ‘राजस्थान रॉयल्स’ की मालकिन हैं. इसके अलावा, वह टीवी पर कई डांस रियलिटी शो में जज के तौर पर भी नजर आती रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola