ePaper

''भाबी जी घर पर हैं'' सीरीयल के इस एक्‍टर को मिली सलमान खान की ''भारत'' में इंट्री

Updated at : 29 May 2018 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
''भाबी जी घर पर हैं'' सीरीयल के इस एक्‍टर को मिली सलमान खान की ''भारत'' में इंट्री

बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान की आनेवाली फिल्‍म ‘भारत’ में प्रियंका चोपड़ा, दिशा पटानी और तब्‍बू के बाद एक और अभिनेता की इंट्री हुई है. टीवी सीरीयल ‘भाबी जी घर पर है’ फेम आसिफ शेख को इस फिल्‍म में कास्‍ट किया गया है. आसिफ इस सीरीयल में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाते हैं. भारत के […]

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान की आनेवाली फिल्‍म ‘भारत’ में प्रियंका चोपड़ा, दिशा पटानी और तब्‍बू के बाद एक और अभिनेता की इंट्री हुई है. टीवी सीरीयल ‘भाबी जी घर पर है’ फेम आसिफ शेख को इस फिल्‍म में कास्‍ट किया गया है. आसिफ इस सीरीयल में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाते हैं. भारत के डायरेक्‍टर अली अब्‍बास जफर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि आसिफ शेख को ‘भारत’ के लिए साइन कर लिया गया है.

हाल ही में इस फिल्‍म के लिए दिशा पटानी और तब्‍बू के नाम की घोषणा की गई थी. भारत में प्रियंका और सलमान 11 साल बाद सलमान के साथ काम करने जा रही हैं. इससे पहले वे सलमान संग फिल्‍म ‘गॉड तुस्‍सी ग्रेट हो’ में एकसाथ नजर आये थे. सलमान की इस फिल्‍म में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को भी इंट्री मिल चुकी है.

सलमान और अली अब्‍बास जफर की यह तीसरी फिल्‍म है. इससे पहले दोनों की जोड़ी ‘सुल्‍तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं. बता दें कि, ‘भारत’ साल 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्‍म ‘ओड टू माइ फादर’ की ऑफिशियल रीमेक है. फिल्‍म साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola