ePaper

गणतंत्र दिवस की परेड देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन, याद आये दिल्ली के दिन...!

Updated at : 26 Jan 2018 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की परेड देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन, याद आये दिल्ली के दिन...!

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने भारत के 69 वें गणतंत्र दिवस समारोह मेंशिरकत करने दिल्ली स्थित राजपथ पर पहुंचे. बिग बी ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की. बिग बी इस दौरान भावुक भी हुए. बिग बी ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा – गणतंत्र दिवस पर दिल्ली […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने भारत के 69 वें गणतंत्र दिवस समारोह मेंशिरकत करने दिल्ली स्थित राजपथ पर पहुंचे. बिग बी ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की.

बिग बी इस दौरान भावुक भी हुए. बिग बी ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा – गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में परेड देख रहा हूं, जो एक गर्व का पल है और आर्मी मार्च पास्ट देख आंखों में आंसू आ जाते हैं.

यह दिल्ली के पुराने दिनों की यादें ताजा करता है, जब परेड देखने के लिए सीट जद्दोजहद करते थे. जय हिंद!!

इस ट्वीट के साथ अमिताभ बच्चन ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की. पहली तस्वीर में वह तिरंगा पकड़े हुए नजर आ रहे हैं.

बिग ने दूसरी तस्वीर अपने बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की शेयर की है. तस्वीर पर हैप्पी रिपब्लिक डे लिखा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola