प्रियंका ने मानुषी को बताया उत्तराधिकारी, मिस वर्ल्ड ने दिया यह जवाब...!

पूर्व मिस वर्ल्ड और जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय सुंदरी मानुषी छिल्लर को बधाई देते हुए उनको उत्तराधिकारी बताया है. चीन के सान्या शहर में 20 वर्षीय मानुषी के सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजने के बाद प्रियंका ने ट्वीट किया- और हमारी एक उत्तराधिकारी… […]
पूर्व मिस वर्ल्ड और जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय सुंदरी मानुषी छिल्लर को बधाई देते हुए उनको उत्तराधिकारी बताया है.
चीन के सान्या शहर में 20 वर्षीय मानुषी के सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजने के बाद प्रियंका ने ट्वीट किया- और हमारी एक उत्तराधिकारी… मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड बनने पर आपको बधाई. आनंद लो और सीखो. सबसे ज्यादा अहम बात कि लुत्फ उठाओ.
And we have a successor!Congratulations @ManushiChhillar on becoming #MissWorld2017.. cherish and learn, and most importantly enjoy it.Bravo
— PRIYANKA (@priyankachopra) November 18, 2017
इस पर आभार प्रकट करते हुए मानुषी ने कहा- यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. मैंने हमेशा आपका अनुसरण किया है. आपका धन्यवाद.
It means the #World to me! Have always looked up to you 🙂 Thank you @feminamissindia @priyankachopra https://t.co/7yPLA2Sa94
— Manushi Chhillar (@ManushiChhillar) November 18, 2017
गौरतलब है कि 17 साल बाद किसी भारतीय सुंदरी ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है. इससे पहले साल 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड बनी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




