ePaper

VIDEO : आलिया की फिटनेस कोच बनी कैटरीना, जिम में साथ बहा रही हैं पसीना

Updated at : 29 Oct 2017 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : आलिया की फिटनेस कोच बनी कैटरीना, जिम में साथ बहा रही हैं पसीना

मुंबई: अभिनेत्री कैटरीना कैफ फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं और वह आजकल जिम ट्रेनर की भूमिका में नजर आ रही हैं और अलिया भट्ट को प्रशिक्षण दे रही हैं. 34 वर्षीया अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह आलिया भट्ट को उसके प्रशिक्षक की अनुपस्थिति में प्रशिक्षण देती हुई […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री कैटरीना कैफ फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं और वह आजकल जिम ट्रेनर की भूमिका में नजर आ रही हैं और अलिया भट्ट को प्रशिक्षण दे रही हैं.

34 वर्षीया अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह आलिया भट्ट को उसके प्रशिक्षक की अनुपस्थिति में प्रशिक्षण देती हुई नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/Ba0pn3JASbW/

वीडियो के साथ कैटरीना ने लिखा है कि जब प्रशिक्षक नजर नहीं आये, तो क्या होता है. तुम अच्छा कर रही हो आलिया. घबराओ मत… बस अभ्यास करो. इस वीडियो क्लिप में कैटरीना आलिया को प्रेरित करती हुई नजर आ रही हैं.

अभिनेत्री आलिया ने हाल ही में ‘राजी’ फिल्म की अपनी शूटिंग समाप्त की है. इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है.

इस बीच, अभिनेत्री कैटरीना कैफ अभिनेता सलमान खान के साथ आ रही अपनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ को प्रदर्शित करने की तैयारी में लगी हुई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola