एक प्रगतिशील कहानी कहने की कोशिश है ''लाडो 2''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2017 3:26 PM

विज्ञापन

मुंबई : लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री मेघना मलिक ने ‘लाडो : वीरपुर की मर्दानी’ के दूसरे सीजन में अम्माजी के रूप में छोटे पर्दे पर वापसी की है और उनका कहना है कि इस बार टीम एक प्रगतिशील कहानी कहने कीकोशिश कर रही है. पूर्व में मेघना ‘लाडो…’ के पहले सत्र ‘ना आना इस देस लाडो’ […]

विज्ञापन

मुंबई : लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री मेघना मलिक ने ‘लाडो : वीरपुर की मर्दानी’ के दूसरे सीजन में अम्माजी के रूप में छोटे पर्दे पर वापसी की है और उनका कहना है कि इस बार टीम एक प्रगतिशील कहानी कहने कीकोशिश कर रही है.

पूर्व में मेघना ‘लाडो…’ के पहले सत्र ‘ना आना इस देस लाडो’ में नजर आयी थीं, जिसका कलर्स चैनल पर 2009 में प्रीमियर हुआ था. यह धारावाहिक 2012 में समापन तक दर्शकों का पसंदीदा रहा था.

अब इसके निर्माता इसके दूसरे सीजन ‘लाडो : वीरपुर की मर्दानी’ के साथ वापस आये हैं. पूर्व के कार्यक्रम में एक शक्तिशाली विरोधी की भूमिका में नजर आने वाली मेघना वापस लौट आयी हैं लेकिन इस बार उनके विचार प्रगतिशील हैं.

मेघना ने एक साक्षात्कार में बताया, पूर्व में अम्माजी महिलाओं के खिलाफ थी, अब ऐसा नहीं है. वह ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का दृष्टिकोण साझा करती हैं. वह समाज के दबे-कुचले वर्ग की आवाज हैं.

जिन्हें न्याय नहीं मिलता है, ऐसे लोगों को वह राह दिखाती हैं. उन्होंने बताया, यह किरदार अधिक ऊर्जा और अनुभव के साथ आ रहा है. मेघना ने बताया कि अम्माजी के व्यक्तित्व में एक ताजगी और कार्यक्रम में नया कथानक मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola