#She_Is_Back : #DhinchakPooja का नया VIDEO ''बापू दे दे थोड़ा कैश'' #YouTube पर आया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2017 10:36 PM
अपनी अनूठी शैली में तरह-तरह के गाने बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करनेवाली ढिंचैक पूजा एक नये गाने के साथ लौट आयी है. जी हां, हाल ही में ढिंचैक पूजा ने एक और गाना यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. ढिंचैक पूजा के इस गाने के बोल हैं – ‘बापू दे दे थोड़ा कैश’. […]
अपनी अनूठी शैली में तरह-तरह के गाने बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करनेवाली ढिंचैक पूजा एक नये गाने के साथ लौट आयी है. जी हां, हाल ही में ढिंचैक पूजा ने एक और गाना यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है.
ढिंचैक पूजा के इस गाने के बोल हैं – ‘बापू दे दे थोड़ा कैश’. पूजा के फैंस के लिए थोड़े अफसोस की बात यह है कि यह सिर्फ लिरिकल वीडियो है. इसमें पूजा खुद कहीं नजर नहीं आयी हैं. केवल उनकी आवाज ही सुनायी देती है.
#WHATTT! #YouTube भी नहीं झेल पाया #Dhinchak_Pooja के बेसुरे गाने? कर दिया डिलीट…?
इसके साथ ही अच्छी खबर यह है कि ढिंचैक पूजा के यूट्यूब अकाउंट पर ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ गाना भी नजर आने लगा है.
बताते चलें कि कुछ समय पहले ढिंचैक पूजा के सभी गानों को यू-ट्यूब ने अपने चैनल से हटा दिया था. पूजा के वीडियोज इस तरह डिलीट होने की कोई साफ वजह नहीं पता चल पायीथी.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉपीराइट के चलते पूजा के सभी 12 गानों को इंटरनेट से हटा दिया गया था. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जा रहा है कि ढिंचैक पूजा का अकाउंट किसी ने हैक कर उनके वीडियो को हटा दियाथा.
OMG : हर माह इतना कमाती है #YouTube सेंसेशन #Dhinchak_Pooja…? देखें Popular VIDEOS
फिर भी पूजा ने हिम्मत नहीं हारी. उनका उत्साह कम नहीं हुआ. कुछ दिन पहले ही पूजा ने नये गाने के साथ वापस आने का वादा भी किया था.
बहरहाल, हर बार की तरह पूजा का यह नया गाना भी रातों-रात चर्चित हो गया. पूजा ने 24 जुलाई को यह गाना रिलीज किया और एक दिन में ही इसे 9 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया.
यह रहा गाना-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










