क्लासरूम छोड़ा स्टेज पकड़ा, कॉलेज ड्रॉपआउट का विदेश में जलवा, MSG पहुंचने वाले पहले भारतीय

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Aug 2025 4:09 PM

विज्ञापन

जाकिर खान, गोले में जो तस्वीर है वो Madison Square Garden में एक परफॉर्मेंस के दौरान की है (क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

Zakir Khan Education: जाकिर खान ने अपनी हिंदी कॉमेडी से अमेरिका में इतिहास रच दिया है. न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शो करने वाले वे पहले भारतीय स्टैंडअप कॉमेडियन बन गए हैं. इंदौर से ताल्लुक रखने वाले जाकिर ने पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी लेकिन अपनी कला के दम पर दुनिया भर में नाम कमाया.

विज्ञापन

Zakir Khan Education: भारत के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान अपनी हिंदी कॉमेडी के दम पर अमेरिका की धरती पर इतिहास रच दिया है. दरअसल, न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन (Madison Square Garden) में हिंदी स्टैंड-अप शो में शामिल होने वाले वे पहले भारतीय बन चुके हैं. उनकी इस उपलब्धि पर न सिर्फ भारतीय खुश हैं बल्कि उन्हें अमेरिकी लेखक और कॉमेडियन से भी शुभकामनाएं मिल रही हैं. जाकिर खान की कॉमेडी तो आप सभी ने सुनी होगी. लेकिन क्या आप उनके शैक्षणिक सफर के बारे में जानते हैं. आइए, जानते हैं उन्होंने कहां तक पढ़ाई-लिखाई की है. 

Zakir Khan Indore: इंदौर के लड़के ने विदेश में किया नाम 

जाकिर खान मध्य प्रदेश के इंदौर (Zakir Khand Indore) के रहने वाले हैं. वे प्रसिद्ध सारंगीवादक उस्ताद मोइनुद्दीन खान के पोते हैं. उनके दादा चाहते थे कि वे भी शास्त्रीय संगीत की दुनिया में अपना करियर बनाएं. लेकिन जाकिर को कुछ और करना था. हालांकि, उन्होंने सितार में डिप्लोमा किया है. 

Zakir Khan Education: बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई 

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो जाकिर खान की रूचि पढ़ाई में कुछ खास नहीं थी. उन्होंने स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद बीकॉम कोर्स (BCom Course) में दाखिला लिया था. लेकिन मन नहीं लगने के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी.

Zakir Khan: गुणों के ‘खान’ हैं जाकिर 

जाकिर खान स्टैंड-अप कॉमेडी (Zakir Khand Stand Up Comedy) करने के साथ-साथ अभिनय भी करते हैं. साथ ही उन्होंने कई रेडियो शो लिखे. हाल ही में वे कई सारे पॉडकास्ट में भी आए. वे उर्दू में कविताएं भी लिखते हैं. उन्होंने रेख्ता जैसे कई आयोजनों में अपनी कविता और शायरी पेश की है. 

Zakir Khan Show: शो में मिला स्टैंडिंग ओवेशन

बता दें, हाल ही में Madison Square Garden (MSG) में अपने शो के लिए जाकिर चर्चा में आ गए हैं. विदेश में जाकर उन्होंने हिंदी कॉमेडी करके न सिर्फ भारतवासियों का मान बढ़ाया है बल्कि हिंदी का भी मान बढ़ाया है. यहां उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला. वहीं भारत से लेकर विदेश तक उन्हें सोशल मीडिया पर ढेरों शुभकामनाएं मिलीं. 

यह भी पढ़ें- पुतिन और ट्रंप हैं इन भाषाओं के जानकार, देखें PM Modi कौन-कौन सी भाषा बोल लेते हैं

यह भी पढ़ें- कौन हैं तेंदुलकर परिवार की होने वाली बहू Saaniya Chandhok, लंदन से हुई है पढ़ाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola