पुतिन और ट्रंप हैं इन भाषाओं के जानकार, देखें PM Modi कौन-कौन सी भाषा बोल लेते हैं

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 02 Dec 2025 2:17 PM

विज्ञापन

PM Modi Spoken Language

PM Modi Spoken Language: रूस के राष्ट्रपति पुतिन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौन-कौन सी भाषाएं बोल लेते हैं, ये बात हमेशा चर्चा में रहती है. पुतिन रूसी और जर्मन में माहिर हैं, थोड़ी अंग्रेजी जानते हैं. ट्रंप केवल अंग्रेजी बोलते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी कौन-कौन सी भाषाएं बोल लेते हैं.

विज्ञापन

PM Modi Spoken Language: अमेरिका और रूस, दोनों ही देश अपने रिश्ते को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं. वहीं इस बार दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई मुलाकात चर्चा में है. हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को ‘नेक्स्ट टाइम इन मॉस्को’ कहते हुए अंग्रेजी में न्यौता दिया. अंग्रेजी में पुतिन का न्यौता देना अब चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, वे इससे पहले अंग्रेजी भाषा का इतना इस्तेमाल नहीं किया करते थे. यही कारण है कि अब पुतिन का ट्रंप को इस तरह अंग्रेजी में न्यौता देना सुर्खियों में है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौन-कौन सी भाषा के जानकार हैं. 

इन भाषाओं के जानकार हैं पुतिन 

पुतिन आमतौर पर रूसी भाषा बोलते हैं और भाषणों में दुभाषियों का सहारा लेते हैं. उनकी मातृभाषा रूसी है. वे इसे अच्छे से जानते हैं. खबरों की मानें तो पुतिन 1980 के दशक में KGB अधिकारी के तौर पर वह ड्रेसडेन (पूर्वी जर्मनी) में तैनात रह चुके हैं. यही कारण है कि उन्हें जर्मन भाषा भी आती है. वे धाराप्रवाह जर्मन बोल लेते हैं. इसी के साथ वे थोड़ी बहुत अंग्रेजी भी बोलते हैं. हालांकि, पुतिन औपचारिक मंचों पर अंग्रेजी का प्रयोग कम करते हैं और अक्सर अनुवादक पर निर्भर रहते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भाषाई ज्ञान 

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप केवल अंग्रेजी भाषा जानते हैं. ट्रंप को इसके अलावा और किसी भी भाषा को न बोलते हुए सुना गया है न वे किसी और भाषा में इंटरव्यू देते हैं. हालांकि, कुछ विदेशी मीडिया के अनुसार, वे कभी कभी मजाक में स्पेनिश या फ्रेंच के कुछ शब्द बोलते हैं. लेकिन उन्होंने कभी भी अंग्रेजी के अलावा और कोई भाषा आने का दावा नहीं किया है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 


इधर बात करें, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तो वो एक साथ तीन-तीन भाषाओं के जानकार हैं. पीएम मोदी मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं. वे गुजराती जानते हैं. वहीं इसके अलावा वे हिंदी और अंग्रेजी का भी ज्ञान रखते हैं. पीएम मोदी अपने भाषण में शुद्ध हिंदी का इस्तेमाल करते हैं. वे ज्यादातर अंग्रेजी का इस्तेमाल नहीं करते हैं. लेकिन कई मौके पर वे अंग्रेजी में बोलते दिखे हैं. 

यह भी पढ़ें- Google में 1.6 Crore की सैलरी, IIT नहीं, इस साधारण कॉलेज से हुई पढ़ाई 

यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: मिट्टी वाला घर, पिता मजदूर, फोन से पढ़कर बेटा बन गया अफसर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola