UPSC Success Story: मिट्टी वाला घर, पिता मजदूर, फोन से पढ़कर बेटा बन गया अफसर
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 14 Aug 2025 8:45 AM
UPSC Success Story
UPSC Success Story: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का बेटा पवन कुमार, जिसने बचपन से ही गरीबी देखी. रहने के लिए मिट्टी का घर, पिता मजदूरी करते थे. लेकिन फिर भी उसने सपना देखा आईएएस बनने का और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल कर ली. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी-
UPSC Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास करना इतना आसान नहीं. इस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं हमारे बीच जो तमाम मुश्किलों के बाद भी कड़ी मेहनत करके अपनी मंजिल पा लेते हैं. आज बात एक ऐसे ही आईएएस अधिकारी पवन कुमार (IAS Pawan Kumar) की. पवन कुमार जो मिट्टी के घर में रहते थे, उन्होंने बचपन से ही गरीबी देखी उनमें बचपन से ही पढ़ने की ललक थी. लेकिन कहते हैं न कि इरादा पक्का हो तो मंजिल मिल ही जाती है.
UPSC Success Story: पिता करते हैं मजदूरी
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के बुलंदशहर जिले के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले हैं. पवन का बचपन एक कच्चे टिन-छप्पर वाले मकान में बीता. उनके पिता मुकेश कुमार मजदूर किसान थे. साथ ही मनरेगा में मजदूरी करते थे. ऐसे में घर का गुजारा किसी तरह हो रहा था.
UPSC Success Story: पिता का सपना, बेटा बने अफसर
ऐसे तो पवन के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. लेकिन उनके पिता ने देखा कि बेटे में पढ़ने की लगन है. ऐसे में पूरे परिवार ने पवन कुमार को पढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया. पवन कुमार बचपन से ही पढ़ने में अच्छे थे. वे हमेशा से ही अच्छा नंबर लाते थे. स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया. हालांकि, उनका एक ही लक्ष्या था और वो है यूपीएससी सीएसई.
UPSC Success Story: तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता
पवन कुमार ने दिल्ली में 2 साल तक कोचिंग से पढ़ाई की. इसके साथ ही वे अपनी तैयारी के लिए सेल्फ स्टडी करते थे. इसके लिए वे फोन की मदद लेते थे. पवन कुमार यूपीएससी में दो बार असफल हुए, लेकिन तीसरे प्रयास में सफलता हासिल कर ली. उन्होंने अनुशासन, मोटिवेशन और दृढ़ संकल्प के दम पर सफलता हासिल कर ली. उन्होंने यूपीएससी सीएसई 2023 में 239वीं रैंक हासिल की थी.
UPSC Success Story: हजारों युवा के लिए प्रेरणा
पवन कुमार की यात्रा एक स्पष्ट संदेश देती है कि गरीबी, सीमित संसाधन और असफलताएं बाधा नहीं, बल्कि मोटिवेशन की डोर बन सकती हैं. परिवार का समर्थन, आत्म-नियंत्रण, और लक्ष्य के प्रति अटूट निश्चय ने उन्हें UPSC सफलता के शिखर तक पहुंचाया.
यह भी पढ़ें- Success Story: पिता तलते थे पकौड़ी, अब बेटियां बनेंगी डॉक्टर और आईएएस, दो बहनों का कमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










