Success Story: पिता तलते थे पकौड़ी, अब बेटियां बनेंगी डॉक्टर और आईएएस, दो बहनों का कमाल

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 10 Aug 2025 4:18 PM

विज्ञापन

Success Story

Success Story: राजस्थान की दीपेश कुमार, उनकी बहनों और उनके पिता ने साथ मिलकर कई मुश्किलों का सामना किया. लेकिन कभी हार नहीं मानी. दीपेश ने 2021 में UPSC परीक्षा पास कर ली. वहीं उनकी एक बहन ने नीट परीक्षा पास की है, वो अब डॉक्टर बनेंगी. आइए, जानते हैं राजस्थान के इस परिवार की कहानी.

विज्ञापन

Success Story: आज हम राजस्थान के एक ऐसे परिवार की कहानी जानेंगे, जिन्होंने साथ मिलकर संघर्ष किया और अपने सामाजिक और आर्थिक जीवन को बदला. पिता का काम होता है मेहनत करना और बच्चों के लिए हर खुशियां लाना. लेकिन आज कहानी उन बच्चों की, जिन्होंने पिता के संघर्ष को करीब से देखा और उनके त्याग और बलिदान का फल दिया. 

Success Story: पिता बेचते हैं ठेले पर पकौड़ी

राजस्थान (Rajasthan News) का ये परिवार भरतपुर के अटल बंध क्षेत्र में रहता है. 7 सदस्यों के परिवार को पिता ने कड़ी मेहनत से चलाया. वे ठेले पर पकौड़ी बेचा करते थे. लेकिन उन्होंने अपने 5 बच्चों की पढ़ाई में कमी नहीं रहने दी. बड़ी बेटी दीपेश कुमारी ने वर्ष 2021 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में सफलता (UPSC CSE Success Story) हासिल की. उनकी ये सफलता पूरे परिवार की सफलता थी. दीपेश कुमारी ने UPSC में ऑल इंडिया 93वीं रैंक हासिल कर IAS अफसर का पद हासिल किया. 

Success Story: परिवार की सफलता बनी मिसाल

इसके बाद भी परिवार के मुखिया यानी कि पिता ने पकौड़ी बेचना बंद नहीं किया. वे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ अपना काम करते थे. वहीं घर के बच्चों ने भी बड़ी बहन को मिसाल बनाकर उच्च शिक्षा हासिल करने का संकल्प लिया. दीपेश के बाद उनकी बहन डॉक्टर बनी और अन्य 2 भाई-बहन भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं. 

Success Story: बड़ी बेटी बनी आईएएस

दीपेश पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं. उन्होंने कक्षा 10वीं में 98% और 12वीं में 89% प्रतिशत अंक हासिल किया था. वे हमेशा से पढ़ने में अच्छी थीं. 12वीं के बाद उन्होंने MBM इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर से सिविल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की. इसके बाद आईआईटी मुंबई (IIT Mumbai) से एमटेक की डिग्री हासिल की. इसके बाद दीपेश ने कुछ दिनों तक निजी कंपनी में काम भी किया था. लेकिन उनका मन सिविल सेवा में जाने का था. ऐसे में उन्होंने यूपीएससी सीएसई परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. 

UPSC Success Story: आसान नहीं था यूपीएससी का सफर 

दीपेश ने नौकरी के दौरान बचाए हुए पैसों से दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की. घर की स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं थी और घर में पढ़ने वाले लोग भी ज्यादा थे. ऐसे में उन्होंने घर से पैसों की मदद नहीं ली. दीपेश ने अपना पहला प्रयास 2020 में दिया था. इसके बाद उन्होंने दूसरा प्रयास 2021 में दिया, जिसमें ऑल इंडिया रैंक 93 के साथ आईएएस पद हासिल किया. 

यह भी पढ़ें- NEET Success Story: कैंसर पीड़ित मां, किसान पिता…राजस्थान के इस लड़के ने नीट में रच दिया इतिहास

यह भी पढ़ें- IAS Success Story: पिता मैकेनिक, उर्दू स्कूल से हुई पढ़ाई, रेना जमील ने UPSC में गाड़ा झंडा

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola