कलारीपयट्टु से थांग-ता तक… जयपुरिया स्कूल के खेल समारोह में भारतीय युद्ध कलाओं ने बांधा समां

Updated:
विज्ञापन
कलारीपयट्टु से थांग-ता तक… जयपुरिया स्कूल के खेल समारोह में भारतीय युद्ध कलाओं ने बांधा समां

Jaipuria School Enthusiasm 2026: पटना के अभ्यानंद सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के वार्षिक खेल उत्सव ‘एन्थूसिया-2026’ में कलारीपयट्टु, सिलंबम, गतका, स्काय और थांग-ता की शानदार प्रस्तुति दी गई. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पूर्व डीजीपी अभयानंद ने खेल के महत्व, अनुशासन और समाज के कमजोर वर्गों की मदद करने का संदेश बच्चों को दिया.

विज्ञापन

Jaipuria School Enthusiasm 2026: पटना स्थित अभ्यानंद सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के वार्षिक खेलकूद उत्सव ‘एन्थूसिया- 2026’ में भारतीय युद्ध कलाओं ने समां बांध दिया. भारतीय युद्ध कला कलारीपयट्टु , सिलंबम, गतका, स्काय और थांग-ता की अद्भुत प्रस्तुति दी गई. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व डीजीपी अभ्यानंद ने शिरकत की. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ स्पोर्टस भी जरूरी है. हमने समाज से जो लिया है वो समाज को दें भी. कम संसाधन वाले लोगों पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बच्चे खेलकूद का आनंद लें. अनुशासित रहें और गरीब लोगों की भी फिक्र करें.

पटना में शुक्रवार को वार्षिक खेल समारोह ‘एन्थूसिया 2026’ उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया. “सेलिब्रेटिंग भारत” थीम पर आधारित इस आयोजन में खेल प्रतिभा के साथ देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन युद्ध कलाओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला. विद्यालय के 10 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर यह आयोजन और भी खास रहा. अभयानंद ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘विंग्स’ तथा अपनी पुस्तक ‘असीम’ का लोकार्पण किया.

मशाल प्रज्ज्वलन और मार्च पास्ट के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. छात्रों ने कलारीपयट्टु , सिलंबम, गतका, स्काय और थांग-ता जैसी भारतीय युद्ध कलाओं की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. जूनियर वर्ग के बच्चों ने विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि सीनियर वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर और चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ ने रोमांच बढ़ाया. विद्यालय निदेशक अनुपम सिंह ने कहा, “खेल केवल शारीरिक क्षमता नहीं बढ़ाते, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना भी विकसित करते हैं. जयपुरिया में हम शिक्षा को मन, शरीर और आत्मा के संतुलन के रूप में देखते हैं, और यह खेल समारोह उसी सोच का प्रतिबिंब है.”

समारोह के दौरान विशेष सम्मान की भी घोषणा की गई. ‘वर्ष का श्रेष्ठ खिलाड़ी (बालक)’ के रूप में पराजय समुई (वर्ग- 9बी) को सम्मानित किया गया, जबकि ‘वर्ष की श्रेष्ठ खिलाड़ी (बालिका)’ का पुरस्कार श्रीरंजन (वर्ग – 8ए) को प्रदान किया गया. वहीं शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ हाउस’ का खिताब वेब राइडर्स हाउस (628 प्वाइंट्स) ने अपने नाम किया. इन उपलब्धियों पर पूरे विद्यालय परिवार ने विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए जोरदार तालियों से उनका अभिनंदन किया.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola