विजेंद्र चौहान ने उड़ा दी IAS-IPS की धज्जी! Hero बनते हैं, सैलरी टीचर से भी कम

Updated:
विज्ञापन
विजेंद्र चौहान ने उड़ा दी IAS-IPS की धज्जी! Hero बनते हैं, सैलरी टीचर से भी कम

Vijendra Chauhan: विजेंद्र चौहान ने कहा कि IAS IPS हीरो जैसी छवि बनाने की कोशिश करते हैं. वे बस एक सरकारी अधिकारी हैं और उन्हें कोई खास अच्छी सैलरी नहीं मिलती है.

विज्ञापन

Vijendra Chauhan: फेमस शिक्षक विजेंद्र चौहान अपने विचार और सोशल मीडिया पर दिए गए बयान की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिस पर बवाल मच सकता है. विजेंद्र चौहान ने IAS -IPS की सैलरी और उनके काम को लेकर टिपण्णी की है.

हीरो जैसी छवि बनाने की कोशिश करते हैं IAS: विजेंद्र चौहान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा जा रहा है. इस वीडियो में विजेंद्र चौहान कह रहे हैं कि IAS-IPS जो एकदम यंग हैं, अभी 2-4 साल पहले उनकी नौकरी ही लगी है और वे कैमरा लेकर चल रहे हैं. सिविल सर्वेंट किसी को डांट रहे हैं, कोई एक्शन ले रहे हैं, इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला जाता है. ऐसा करके ये अधिकारी अपनी छवि हीरो जैसी बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

शिक्षकों से भी कम सैलरी मिलती है

उन्होंने आगे कहा कि ये सभी अफसर कोई हीरो नहीं हैं, जैसा कि वे दिखाने की कोशिश करते हैं. ये लोग बस एक सेवा में हैं. ये लोग सिविल सर्वेंट हैं, गर्वनमेंट सर्वेंट. विजेंद्र चौहान यहीं नहीं रूके. उन्होंने कहा कि भारत में तो सिविल सर्वेंट की सैलरी शिक्षकों से भी कम है. सैलरी स्ट्रक्चर देखिए IAS की, वे लेवल 10 में आते हैं. उन्हें अच्छी सैलरी मिलती है. लेकिन बेस्ट सैलरी नहीं मिलती.

यूजीसी नियमों के सपोर्ट में उतरे थे

विजेंद्र चौहान एक फेमस शिक्षक हैं, जो यूपीएससी के लिए मॉक इंटरव्यू लेते हैं. साथ ही वे अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. सभी ताजा मामले पर अपनी राय देते हैं. हाल ही में यूजीसी के नियमों में हुए बदलाव को लेकर भी उन्होंने टिपण्णी की थी. उन्होंने यूजीसी नियमों के सपोर्ट में अपनी बात रखी थी.

यह भी पढ़ें- सच कहूं, 3 बार के बाद टूटने लगी थी हिम्मत, 5वें प्रयास में अंबाला की बेटी बनी NET टॉपर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola