UPPSC Staff Nurse Recruitment 2024: स्टाफ नर्स मेन्स परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Feb 2024 3:44 PM
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2024
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) में स्टाफ नर्स मेल एवं फीमेल भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस शुरू कर दी गयी है.
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपीपीएससी स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो उम्मीदवार स्टाफ नर्स एलोपैथिक (पुरुष/महिला) (मुख्य) परीक्षा 2023 में उपस्थित होने के पात्र हैं, वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर अंतिम तिथि 14 मार्च 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
UP Staff Nurse Mains के लिए कैसे करें अप्लाई?
मेन्स परीक्षा में रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाएं.
वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद FILL ONLINE DETAILS FOR STAFF NURSE ALLOPATHIC (M/F) (MAINS) EXAM-2023 के लिंक पर जाना होगा.
अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
आवेदन होने के बाद प्रिंट लेना जरूरी है.
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2024: जानें कब हुई थी प्री परीक्षा
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स प्री एग्जाम 2023 19 दिसंबर को 5 जिलों प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर नगर और मेरठ में आयोजित किया गया था. प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 20 फरवरी को घोषित किया गया था और कुल 3,962 कैंडिडेट्स एग्जाम पास हुए जो अब मेंस परीक्षा में शामिल होंगे.
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2024: इतनी मिलेगी सैलरी
स्टाफ नर्स के पद पर निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2240 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें पुरुष स्टाफ नर्स के लिए 171 पद और महिला स्टाफ नर्स के लिए 2069 पद निर्धारित है. इन पदों पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को लेवल 7 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें सैलरी 44,900 रुपये से 142,400 रुपये तक हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










