GSEB SSC Hall Ticket 2024: गुजरात बोर्ड 10वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज, जानें डाउनलोड करने का प्रोसेस
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Feb 2024 3:23 PM
gseb ssc hall ticket 2024 released at gseb.org
GSEB SSC Hall Ticket 2024: गुजरात सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने एसएससी परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की गुजरात बोर्ड की दसवीं की परीक्षा दे रहे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
GSEB SSC Hall Ticket 2024: गुजरात सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने एसएससी परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की गुजरात बोर्ड की दसवीं की परीक्षा दे रहे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
GSEB SSC Hall Ticket 2024: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB या GSHSEB) ने मार्च, 2024 में होने वाली एसएससी या कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट या एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. गुजरात एसएससी परीक्षा हॉल टिकट बोर्ड की वेबसाइट gseb.org से डाउनलोड किए जा सकते हैं.
NEET MDS 2024: क्या स्थगित होगी नीट की परीक्षा? जानें लेटेस्ट अपडेट
GSEB SSC Hall Ticket 2024: इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
गुजरात बोर्ड दसवीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी gseb.org पर.
यहां पर आपको SSC Hall Ticket डाउनलोड करने का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
ऐसा करते ही एक नया पेज खुल जाएगा. इस पेज पर अपना स्कूल इंडेक्स नंबर एंटर करें.
इसके बाद आपने अपनी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर जो भी बोर्ड के साथ रजिस्टर किया हो, वो डालें.
इसके बाद लॉगिन करें. ऐसा करने पर एक ओटीपी आपको मिलेगा इसे सबमिट करें और ऐसा करते ही आपका हॉल टिकट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
इस काम के लिए आपको स्कूल की मदद लेनी होगी.
GSEB SSC Hall Ticket 2024: बोर्ड ने आधिकारिक सूचना में कही ये बात
बोर्ड ने आधिकारिक सूचना में कहा है, “गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, गांधीनगर द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रिंसिपलों, शिक्षकों, प्रशासनिक कर्मचारियों, अभिभावकों और छात्रों को सूचित किया जाता है कि कक्षा -10 के सभी उम्मीदवारों की सार्वजनिक परीक्षा 11/03/2024 से शुरू की जाएगी. प्रवेश पत्र (हॉल टिकट) दिनांक 29/02/2024 को स्कूल के स्कूल इंडेक्स नंबर और स्कूल के पंजीकृत मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट से लॉग इन करके डाउनलोड किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










