4 साल का इंतजार खत्म, UP PGT का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 Jun 2026 9:56 PM

विज्ञापन

टीचर की सांकेतिक फोटो (Canva)

UP PGT Result 2026 OUT: यूपी पीजीटी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UPSESSB) की तरफ से यूपी पीजीटी एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 2022 में शुरू हुई थी.

विज्ञापन

UP PGT Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने PGT भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट (UP PGT Result 2026) जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

यह भर्ती प्रक्रिया काफी लंबे समय से चल रही थी. इसके लिए आवेदन वर्ष 2022 में मांगे गए थे और लिखित परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी. अब आयोग ने 18 विषयों के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम (UP PGT Result 2026) जारी कर दिया है.

UP PGT Result 2026 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर UP PGT Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

UP PGT Result 2026 PDF Check Here

624 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 624 पदों को भरा जाएगा. इनमें बालक वर्ग के लिए 549 और बालिका वर्ग के लिए 75 पद शामिल हैं. चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पीजीटी शिक्षक के रूप में नियुक्ति दी जाएगी.

आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 18 विषयों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 1,92,934 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई 2026 को किया गया था. लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 2,253 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है. अब आगे की चयन प्रक्रिया इंटरव्यू के जरिए पूरी की जाएगी.

आयोग ने बताया है कि सफल अभ्यर्थियों के लिए विषयवार और कैटेगरी वाइज इंटरव्यू कार्यक्रम 3 जून 2026 को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. इंटरव्यू की सूचना उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced में आए कम मार्क्स? घबराएं नहीं, इन टॉप कॉलेजों में पाएं एडमिशन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola