UP Board 12th Result 2026: आने वाला है यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, upmsp.edu.in पर चेक करें मार्कशीट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 23 Apr 2026 5:11 PM
स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
UP Board 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आज यानी 23 अप्रैल 2026 को खत्म होने वाला है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से इंटरमीडिएट का रिजल्ट शाम 4 बजे जारी होगा. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे.
UP Board 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा शाम 4 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. यूपी बोर्ड इंटर के रिजल्ट की घोषणा माध्यमिक शिक्षा परिषद् मुख्यालय प्रयागराज से हुई है. यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker पर भी रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन मिलेगा. छात्र रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे.
यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स की लिस्ट
| रैंक | नाम | प्रतिशत/मार्क्स |
|---|---|---|
| 1 | शिखा वर्मा | 97.60% |
| 2 | नंदिनी गुप्ता | 97.20% |
| 2 | श्रेया वर्मा | 97.20% |
| 3 | सुरभि यादव | 97% |
| 3 | पूजा पाल | 97% |
UP Board Result 2026 OUT: जारी हो गया यूपी बोर्ड का रिजल्ट
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. प्रेस काॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा की गई है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
पिछले वर्षों में कब-कब आया रिजल्ट?
| वर्ष | 12वीं रिजल्ट डेट |
|---|---|
| 2026 | 23 अप्रैल, 2026 |
| 2025 | 25 अप्रैल, 2025 |
| 2024 | 24 अप्रैल, 2024 |
| 2023 | 25 मई, 2023 |
| 2022 | 29 अप्रैल, 2022 |
| 2021 | 29 जुलाई, 2021 |
| 2020 | 27 जुलाई, 2020 |
UP Board ने बढ़ाया छात्रों का हौसला
#UPBoardResults2026
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) April 23, 2026
परीक्षा एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं।
आज का परिणाम आपकी मेहनत और लगन का प्रतिबिंब है।
सिर्फ अंक नहीं—यह दिन है आत्मविश्लेषण, गर्व और नए संकल्पों का।
सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं! 🌟#EducationMatters #FutureReady
कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प
अगर किसी छात्र के एक या दो विषय में कम अंक आते हैं तो उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प मिलेगा. इससे छात्र अपना साल बचा सकते हैं. बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेगा.
UPMSP 12th Result 2026 Notice: रिजल्ट चेक कने का नोटिस
#upboardpryj #UPBoardResults2026 pic.twitter.com/Tcm4eQ59iS
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) April 23, 2026
UP Board 12th Result 2026 इन स्टेप्स से करें चेक
स्टेप 1 सबसे पहले UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in खोलें.
स्टेप 2 होमपेज पर दिख रहे “UP Board 10th Result 2026” या “UP Board 12th Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3 अब अपनी जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर भरें.
स्टेप 4 स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन दबाएं.
स्टेप 5 आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकालकर संभाल कर रख लें
मिलेगा कंपार्टमेंट का मौका
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों के बाद कंपार्टमेंट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. अगर कोई स्टूडेंट किसी सब्जेक्ट में फेल हो जाता है तो वो कंपार्टमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं.
UP Board 12th Toppers List: आएगी टॉपर्स की लिस्ट
रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आएगी. टॉप करने वाले छात्रों के नाम, उनके अंक और जिले की जानकारी साझा की जाएगी. हर साल टॉपर्स की सफलता की कहानी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनती है और इस बार भी कुछ ऐसी ही उम्मीद की जा रही है.
यह भी पढ़ें: वेबसाइट क्रैश का झंझट नहीं, UP Board का रिजल्ट सीधे फोन में पाएं, यहां तुरंत करें रजिस्ट्रेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










