Today In History 10th November: परिवहन दिवस और विज्ञान दिवस आज

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Today In History 10th November

आज के दिन को परिवहन दिवस और विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है, साथ ही जानें आज के दिन देश विदेश में और कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थी.

विज्ञापन

Today In History 10th November: राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रदूषण के घटने-बढ़ने को लेकर चल रही तमाम चर्चा के बीच यह जान लेना दिलचस्प होगा कि भारत में 10 नवंबर को ‘परिवहन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है और साथ ही यूनेस्‍को द्वारा इस तारीख को संपूर्ण विश्व में ‘शांति एवं विकास हेतु विश्‍व विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाने का चलन है. परिवहन दिवस के तौर पर इस दिन को मनाने की बात करें तो सड़क, रेल, वायु और जल परिवहन के विस्तार को जहां विकास से जोड़कर देखा जाता है, वहीं पर्यावरण पर इसके दुष्प्रभाव भी किसी से छिपे नहीं हैं. आज दुनियाभर के वैज्ञानिक पर्यावरण को स्वच्छ और इस दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर स्थान बनाने का प्रयास कर रहे हैं. एक अन्य वजह से भी 10 नवंबर के दिन का इतिहास में विशेष महत्व है। इसी दिन विश्व की पहली मोटरसाइकिल पेश की गयी थी.

देश दुनिया के इतिहास में 10 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

  • 1659 : शिवाजी ने प्रतापगढ़ किले के निकट अफजल खान को मार गिराया.
  • 1698 : कलकत्ता को ईस्ट इंडिया कंपनी को बेच दिया गया.
  • 1848 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म.
  • 1885 – गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की.
  • 1908 – कन्हाई लाल दत्त ने भारत की आज़ादी के लिए फांसी के फंदे पर झूलकर शहादत दी.
  • 1920 – राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म.
  • 1983 – बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 सार्वजनिक रूप से पेश किया.
  • 1990 : चंद्रशेखर भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने.
  • 2000 – गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ. इसमें भारत, म्यामां, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, लाओस और वियतनाम शामिल हैं.
  • 2001 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया.
  • 2006 – श्रीलंका में तमिल समर्थक सांसद एन रविराज की हत्या.
  • 2008 – भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने मस्कट में रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए.
  • 2013 – राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन.
  • 2022- भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने.
  • 2023- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और नगालैंड के पूर्व राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य (92) का निधन.

Also Read: Sarkari Naukri: उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें डिटेल्स

Also Read: CBSE Datesheet 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का डेटशीट जल्द होगा जारी, यहां देखें अपडेट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola