7 साल की मेहनत, 34 बार असफल…UP के अजय ऐसे बने UPSC CAPF में अफसर

अजय प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ (PC-सोशल मीडिया)
Success Story: कहते हैं असफलता कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अगर हिम्मत और मेहनत जारी रहे, तो सफलता जरूर मिलती है. कुछ ऐसी ही कहानी है यूपी के अजय प्रताप सिंह की, जिनहोंने 34 बार फेल होने के बाद भी हार नहीं मानी.
Success Story: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले अजय प्रताप सिंह की कहानी उन युवाओं के लिए मिसाल है, जो बार-बार असफल होने के बाद हार मान लेते हैं. अजय ने 7 साल तक लगातार मेहनत की और 34 बार असफल होने के बावजूद अपने सपने को नहीं छोड़ा.
परिवार से मिला हौसला
अजय की मां सरकारी अस्पताल में नर्स हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी, लेकिन माता-पिता ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. पढ़ाई के बाद अजय दिल्ली गए, जहां उन्होंने UPSC और अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की.
शुरुआत में लगातार असफलता
अजय ने 2019 में अपना पहला UPSC अटेंप्ट दिया, लेकिन प्रीलिम्स क्लियर नहीं कर पाए. 2020 में GS पेपर में असफल रहे, 2021 में फिर प्रीलिम्स क्लियर नहीं हुआ. तीन साल तक लगातार असफल रहने के बाद उन्हें बड़ा झटका लगा. उन्हें लगा कि शायद उन्होंने गलत रास्ता चुन लिया है, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.
34 बार फेल, फिर भी जारी रखी तैयारी
अजय ने UPSC के साथ-साथ UPPSC और अन्य सरकारी परीक्षाएं भी दीं. कुल मिलाकर वे 34 बार असफल हुए. कभी प्रीलिम्स में तो कभी मेन्स में फेल हुए, लेकिन कोशिश जारी रखी. एक बार उन्होंने UPSC CAPF (AC) की परीक्षा का रिटेन भी क्लियर किया, लेकिन फिजिकल टेस्ट में असफल हो गए.
पिता के शब्द बने टर्निंग पॉइंट
फिजिकल टेस्ट में फेल होने के बाद अजय टूट गए थे. उन्होंने पिता को फोन किया और रोते हुए अपनी असफलता बताई. पिता ने उन्हें हिम्मत दी और कहा कि तुम जरूर सफल होगे, बस समय खराब चल रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि वे दिल्ली तभी आएंगे जब अजय अफसर बनेंगे.
2024 में मिली सफलता
आखिरकार 2024 में अजय ने फिर से UPSC CAPF (AC) परीक्षा दी. रिटेन क्लियर किया और फिजिकल टेस्ट पास किया. इंटरव्यू के लिए पहुंचें तो देखा अन्य अस्पिरेंट डरे हुए थे. लेकिन इतनी बार असफलताओं को झेलने के कारण उनका डर कहीं भाग गया था. उन्हें इंटरव्यू क्लियर किया.
दोस्त के फोन से मिली खुशखबरी
रिजल्ट आने पर एक दोस्त ने फोन करके जानकारी दी. जब अजय ने अपना रिजल्ट देखना शुरू किया तो पहले, दूसरे पेज में उनका नाम कहीं दिख नहीं रहा था. उन्होंने दोबार चेक किया तो देखा कि उनकी All India Rank 392वीं थी. यह देखते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने तुरंत अपने पिता को फोन किया. पिता से कहा अब आपका बेटा CAPF में असिस्टेंट कमांडेंट बन चुका है, अब आप दिल्ली आइए. अजय के पिता दिल्ली आए लेकिन उन्होंने सबसे पहले वो कमरा देखने की मांग रखी, जिससे पढ़कर अजय इस मुकाम तक पहुंचे.
यह भी पढ़ें- बिना कोचिंग के UPSC में गाड़ा झंडा, बिजनौर के शगुन को AIR 145
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










