पिता के सपने को किया पूरा, प्रियंका ने UPSC में हासिल की AIR 206

Published by :Smita Dey
Published at :27 Apr 2026 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
Priyanka Yadav UPSC Topper

प्रियंका यादव UPSC AIR 206 (Social Media)

Priyanka Yadav UPSC Topper: पीलीभीत की प्रियंका यादव ने UPSC 2025 में AIR 206 लाकर पिता का सपना पूरा किया. जानें IRS की नौकरी के साथ कैसे तय किया IAS बनने तक का सफर.

विज्ञापन

Priyanka Yadav UPSC Topper: उत्तर प्रदेश की रहने वाली प्रियंका यादव ने देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC 2025 में 206वीं रैंक हासिल की है. उनकी इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार का, बल्कि पूरे पीलीभीत जिले का नाम रोशन कर दिया है. आइए प्रियंका की यूपीएससी की जर्नी को करीब से जानते हैं. 

Priyanka Yadav UPSC Topper: कौन है प्रियंका यादव? 

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिलें की निवासी है. प्रियंका एक साधारण परिवार से है. उनकी शुरुआती पढ़ाई पीलीभीत के लायंस बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हुई है. उनकी माता सरोज यादव ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया. प्रियंका के दो छोटे भाई हैं. एक भाई शिवेंद्र यादव वकालत कर रहे हैं, वहीं दूसरे भाई रजत यादव डॉक्टर हैं. पूरे परिवार में पढ़ाई-लिखाई को काफी अच्छा माहौल है.

Priyanka Yadav UPSC Topper: पिता का सपना, बेटी की मेहनत

प्रियंका की इस बड़ी सफलता के पीछे उनके पिता, स्वर्गीय जवाहर सिंह यादव का एक बड़ा सपना था. उनके पिता एक किसान थे और जिला वॉलीबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी थे. वे हमेशा से चाहते थे कि उनकी बेटी आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करे. प्रियंका ने अपने पिता के उसी सपने को अपनी जिंदगी का मकसद बना लिया. हालांकि, उनके पिता का अचानक निधन हो गया. प्रियंका के लिए यह एक बहुत बड़ा सदमा था, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और अपने पिता के सपने को पूरा करने में जुट गईं.

Priyanka Yadav UPSC Topper: IRS से IAS तक का सफर

प्रियंका की यह सफलता उनके दूसरे प्रयास में मिली है. 2023 की यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने 385वीं रैंक प्राप्त की थी. उस समय उनका सिलेक्शन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में हुआ था. प्रियंका वर्तमान में एक आईआरएस अधिकारी के रूप में काम कर रही थीं. लेकिन उनके मन में हमेशा से आईएएस बनने की इच्छा थी. उन्होंने नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार प्रियंका ने UPSC 2025 AIR 206 हासिल किया. 

यह भी पढ़ें: जॉब के साथ UPSC की तैयारी, भागलपुर के राहुल को मिला AIR 141

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola