दिन में ड्यूटी रात में पढ़ाई, Rank 7 लाकर नम्रता बनीं SDM

Published by : Ravi Mallick Updated At : 15 Sep 2025 3:10 PM

विज्ञापन

MP PCS में रैंक 7 लाने वाली Namrata Jain (PC: Social Media)

Namrata Jain Success Story: मध्य प्रदेश में स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट जारी होते ही हर तरफ टॉपर्स की चर्चाएं हो रही हैं. इस साल MP PCS में टॉपर्स लिस्ट में शामिल होने वाली नम्रता जैन की कहानी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. नम्रता जैन को MPPSC PCS में रैंक 7 प्राप्त हुआ है.

विज्ञापन

Namrata Jain Success Story: मध्य प्रदेश में स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट जारी होते ही हर तरफ टॉपर्स की चर्चाएं हो रही हैं. इस बार एमपी पीसीएस परीक्षा में जिन टॉपर्स ने अपनी मेहनत और संघर्ष से जगह बनाई है, उनमें नम्रता जैन का नाम सबसे खास रहा. नम्रता जैन ने MPPSC PCS में सातवां स्थान (MP PCS Rank 7 Namrata Jain) प्राप्त कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. उनकी सफलता की कहानी कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.

Namrata Jain Success Story: डिप्टी कलेक्टर बनीं नम्रता

नम्रता जैन (Namrata Jain) ने इस परीक्षा को दूसरी बार क्रैक किया है. इससे पहले उनका चयन शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ था. पवई में पदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में काम करते हुए उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की. दिनभर ट्रेनिंग और ड्यूटी निभाने के बाद वह रात में पढ़ाई के लिए समय निकालती थीं. उनकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि इस बार उन्होंने डिप्टी कलेक्टर का पद हासिल किया है.

MPPSC PCS Final Result 2025 Selected Candidates List PDF

नम्रता जैन की इस सफलता के पीछे परिवार का भी बड़ा सहयोग रहा. एक इंटरव्यू में उनके पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने कठिन परिस्थितियों में भी कभी हार नहीं मानी. दिन में कामकाज और रात में पढ़ाई का यह संतुलन आसान नहीं था, लेकिन नम्रता ने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखते हुए इसे संभव बनाया.

महिलाओं की शानदार सफलता

12 सितंबर को जारी एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम 2024 के फाइनल रिजल्ट में टॉप 10 में 4 महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है. यह उपलब्धि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सफलता का प्रतीक है. नम्रता जैन भी उनमें से एक हैं, जिन्होंने मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया.

एमपीपीएससी 2024 के परिणाम में कुल 953 अंक के साथ डिप्टी कलेक्टर पद पर देवांशु शिवहरे ने पहला स्थान प्राप्त किया है. 945.50 अंक के साथ देवरी तहसील के ऋषभ अवस्थी दूसरे स्थान पर रहे. वहीं 942 अंक के साथ अंकित तीसरे पायदान पर पहुंचे. इस टॉप 10 सूची में नम्रता जैन ने सातवां स्थान हासिल किया और अपने संघर्ष से यह साबित किया कि लगन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: बिहार के कॉलेज से Google पहुंचीं प्रतिष्ठा, BTech कंप्यूटर साइंस नहीं इस ब्रांच में लिया एडमिशन

यह भी पढ़ें: Boyfriend ने बनाया DSP, दिव्या ने दो बार PCS में गाड़ा झंडा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola