बहन से मिली प्रेरणा, भाई ने JEE में हासिल किया 100 पर्सेंटाइल, जानिए कौन है ये बिहार का लाल

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Feb 2026 2:11 PM

विज्ञापन

JEE Mains 2026: जेईई टॉपर शुभम कुमार

JEE Mains 2026: जेईई रिजल्ट के टॉप 10 में इस बार एक भी छात्रा शामिल नहीं हैं. सभी 10 टॉपर लड़के हैं. लेकिन टॉपर बनाने में आधी आबादी का बड़ा योगदान रहा. इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं बिहार के शुभम कुमार. उन्होंने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है और इस उपलब्धि के लिए उनकी बहन ही उनकी प्रेरणा बनी हैं.

विज्ञापन

JEE Mains 2026 Topper Shubham Kumar: एनटीए ने सोमवार (16 फरवरी) को जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें 12 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है. इन 12 स्टूडेंट्स में से एक शुभम कुमार भी शामिल हैं. जेईई परीक्षा में टॉप करने के बाद शुभम कुमार लगातार चर्चा में हैं. आइए, जानते हैं उनके बारे में.

गयाजी के रहने वाले हैं शुभम

जेईई रिजल्ट में टॉप 10 में जगह बनाने वाले शुभम कुमार मूलरूप से बिहार के गयाजी के रहने वाले हैं. बिहार स्टेट की टॉपर लिस्ट में भी शुभम का नाम सबसे ऊपर है. शुभम के पिता शिवकुमार की हार्डवेयर की एक दुकान हैं. उनकी मां हाउस वाइफ हैं.

कहां से हुई पढ़ाई-लिखाई?

शुभम की स्कूल की पढ़ाई लिखाई गयाजी से हुई है. उन्होंने नजरथ अकैडमी से 10वीं पास की है. वहीं 12वीं उन्होंने गयाजी के ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल से पास की है. 12वीं के बाद वे JEE परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा चले गए. वहां कड़ी मेहनत और तैयारी के बाद उन्होंने JEE Main 2026 में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है.

कहां से मिली टॉप करने की प्रेरणा?

जेईई परीक्षा में टॉप करने की प्रेरणा शुभम को उनकी बहन से मिली. शुभम की बहन वर्तमान में IIT स्टूडेंट हैं. शुभम की बहन IIT Patna की बीटेक स्टूडेंट हैं. बहन की मेहनत और उनका रिजल्ट देखकर, शुभम हमेशा इंस्पायर होते रहे. बहन से प्रेरणा लेकर वे हर दिन 10 घंटे की पढ़ाई करते थे.

13,04,653 स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

जेईई मेन 2026 के पेपर-1 (BE/BTech) में इस बार कुल 13,04,653 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इनमें से 8,55,085 पुरुष और 4,49,568 महिला परीक्षार्थी थीं. कैटेगरी के आधार पर देखें तो सामान्य वर्ग से 4,52,825, ओबीसी-एनसीएल से 5,17,336, ईडब्ल्यूएस से 1,60,958, एससी वर्ग से 1,29,902 और एसटी वर्ग से 43,632 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी.

यह भी पढ़ें- NTA ने जारी किया JEE मेन का रिजल्ट, 12 स्टूडेंट को मिले 100 पर्सेंटाइल

यह भी पढ़ें- कक्षा 6 में फेल, UPSC में हासिल किया रैंक 2, जानिए कौन हैं ये IAS

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन