JEE Result 2026: 100 पर्सेंटाइल में झारखंड का एक भी स्टूडेंट शामिल नहीं

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Feb 2026 9:38 AM

विज्ञापन

JEE Result 2026 (PC-ऑफिशियल पेज)

JEE Result 2026: जेईई रिजल्ट आने के साथ ही टॉपर्स पर सभी की निगाहें हैं. जहां 12 स्टूडेंट ने टॉप 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है. वहीं झारखंड का एक भी स्टूडेंट इस लिस्ट में शामिल नहीं है. हालांकि, झारखंड की वैष्णवी सिंह और नैतिक शर्मा ने अच्छा स्कोर किया है.

विज्ञापन

JEE Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main सेशन 1 का परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार रांची और झारखंड के स्टूडेंट्स ने शानदार परफॉर्म किया है. झारखंड की वैष्णवी कुमारी 99.977 पर्सेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनी हैं. वहीं रांची के नैतिक शर्मा ने 99.972 पर्सेंटाइल हासिल कर शहर में सबसे अधिक स्कोर किया है. हालांकि देशभर में 12 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं, लेकिन इनमें झारखंड का कोई छात्र शामिल नहीं है.

रांची के JEE टॉपर्स

  • कुमार राजयोग – 99.91 पर्सेंटाइल
  • शिवम सिंह – 99.94 पर्सेंटाइल
  • सौरभ – 99.76 पर्सेंटाइल
  • मोहम्मद अरीब – 99.69 पर्सेंटाइल
  • सूरज – 99.69 पर्सेंटाइल
  • रोहित राज – 99.63 पर्सेंटाइल
  • आदित्य राज – 99.60 पर्सेंटाइल
  • होजैफ़ा – 99.52 पर्सेंटाइल
  • शान सहाय – 99.67 पर्सेंटाइल
  • आशीष कुमार सिंह – 99.20 पर्सेंटाइल
  • ज्ञानेन्द्र – 99.17 पर्सेंटाइल

धनबाद के JEE टॉपर्स

  • तन्मय तनय – 99.949 पर्सेंटाइल
  • अभिनव कुमार – 99.734 पर्सेंटाइल
  • दर्शन मिश्रा – 99.361 पर्सेंटाइल
  • युवराज प्रीत – 99.359 पर्सेंटाइल
  • अंशुल – 99.2 पर्सेंटाइल

जमशेदपुर के JEE टॉपर्स

  • मुकुल महतो – 99.96 पर्सेंटाइल
  • अभिनव आदित्य – 99.79 पर्सेंटाइल
  • अयान सिंह – 99.72 पर्सेंटाइल
  • सोहम दोलुई – 99.67 पर्सेंटाइल
  • करन यादव – 99.53 पर्सेंटाइल

12 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेंटाइल

NTA ने बीते रोज 16 फरवरी 2026 को जेईई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. 12 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है. दिल्ली के श्रेयास मिश्रा ने टॉप किया है. इस बार टॉप 10 में एक भी लड़की स्टूडेंट नहीं है. वहीं झारखंड से भी टॉप 10 में कोई स्टूडेंट नहीं है.

यह भी पढ़ें- बहन से मिली प्रेरणा, भाई ने JEE में हासिल किया 100 पर्सेंटाइल, जानिए कौन है ये बिहार का लाल

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola