Boyfriend ने बनाया DSP, दिव्या ने दो बार PCS में गाड़ा झंडा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Sep 2025 7:10 PM
Boyfriend Girlfriend MP PCS Topper: दिव्या झरिया और उनके पति DSP आदित्य तिवारी (PC: Social media)
Boyfriend Girlfriend MP PCS Topper: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (MPPSC PCS Final Result 2025) जारी हुआ है. एमपीपीसीएस की एक टॉपर दिव्या झरिया की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है. दिव्या झरिया बताती हैं कि उनके ब्वॉयफ्रेंड ने MPPCS की तैयारी में बहुत मदद की है.
Boyfriend Girlfriend MP PCS Topper: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है. इस बार दिव्या झरिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल की है. उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा और समर्पण लाखों छात्रों के लिए मिसाल बन गई है. दिव्या का मानना है कि उनके जीवनसाथी ने उनकी तैयारी में अहम भूमिका निभाई. उनके साथ मिलकर किए गए प्रयासों ने उन्हें यह मुकाम हासिल करने में मदद दी. आइए उनके सफर पर एक नजर डालते हैं.
Boyfriend Girlfriend MP PCS Topper: कौन हैं दिव्या झरिया?
दिव्या झरिया मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की रहने वाली हैं. उनकी स्कूलिंग इसी जिले से पूरी हुई. पढ़ाई में होशियार और मेहनती दिव्या ने 12वीं पास करने के बाद अपने करियर को एक नई दिशा देने का फैसला किया. उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया ताकि तकनीकी ज्ञान के साथ समाज सेवा का भी सपना पूरा कर सकें. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी थी. उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें कठिन समय में भी हिम्मत नहीं हारने दी.
MP PCS में मिली सफलता
साल 2018 में मध्य प्रदेश सिविल सर्विस परीक्षा में दिव्या ने प्रीलिम्स परीक्षा पास की थी. लेकिन मेन्स परीक्षा में चयन नहीं हो सका. यह असफलता उनके लिए एक चुनौती बन गई. बहुत से लोग हार मान लेते लेकिन दिव्या ने अपनी गलतियों से सीख लेकर और मेहनत से अगले प्रयास की तैयारी शुरू की. उनका आत्मविश्वास और मेहनत लगातार बढ़ती गई.
साल 2019 में दिव्या ने मेन्स परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन दुर्भाग्यवश उस समय रिजल्ट पर रोक लगा दी गई थी. फिर भी उन्होंने निराश नहीं होकर खुद को और मजबूत बनाया. इसके बाद उन्होंने अपनी तैयारी को और बेहतर कर लिया है.
बनीं कॉमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर
दिव्या झरिया ने साल 2020 में मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की परीक्षा में कमाल कर दिया. इस बार उन्होंने न केवल सफलतापूर्वक कॉमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर चयन प्राप्त किया, बल्कि खुद को सिविल सेवा की दुनिया में स्थापित भी कर लिया. उनकी मेहनत और लगातार प्रयास का फल मिलने लगा था.
Boyfriend ने किया हेल्प
दिव्या झरिया की इस सफलता की कहानी में उनके पति DSP आदित्य तिवारी का भी बहुत बड़ा योगदान है. आदित्य तिवारी ने परीक्षा की तैयारी में दिव्या का साथ दिया और हर कठिनाई में उनके साथ खड़े रहे. तब वो दोनों रिलेशनशिप में थें.
MPPSC 2019 का रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ और दिव्या झरिया का नाम डीएसपी (Deputy Superintendent of Police) के पद पर आया. यह उपलब्धि उनके जीवन का सबसे बड़ा मुकाम साबित हुई. एक इंजीनियर से लेकर सिविल सेवा अधिकारी बनने तक की उनकी यात्रा सभी के लिए प्रेरणा बन गई.
यह भी पढ़ें: स्कॉलरशिप के पैसे से की पढ़ाई, Rank 23 लाकर प्रियंका बनीं SDM
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










