ePaper

अर्णव गौतम ने लाया JEE में 300 में से 300 अंक, जानें Top करने का सीक्रेट

Updated at : 17 Feb 2026 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
JEE Main 2026

JEE Main 2026: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो

JEE Main 2026: जेईई मेन एग्जाम में अर्णव गौतम ने 300 में से 300 अंक लाकर कमाल कर दिया है. जानें राजस्थान के इस टॉपर ने कैसे की तैयारी, उनका डेली रूटीन क्या था और क्यों वे IIT Bombay जाना चाहते हैं.

विज्ञापन

JEE Main 2026: जेईई मेन सेक्शन-1 2026 का रिजल्ट NTA के ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है. इस बार 12 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है. टॉपर्स की लिस्ट में अर्णव गौतम का नाम प्रमुखता से चमक रहा है. अर्णव ने इस परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल (NTA Score) हासिल कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि अपने स्टेट और स्कूल का नाम भी पूरे देश में रोशन किया है. JEE Main 2026 एग्जाम में कुल 1355293 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 1304653 कैंडिडेट्स शामिल हुए हैं.

अर्णव गौतम ने देश की सबसे हार्ड एग्जाम्स में से एक JEE Main 2026 में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर इतिहास रच दिया है. 13 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंट्स के बीच टॉप करना कोई मामूली बात नहीं है. लेकिन अर्णव ने अपनी सही स्ट्रेटेजी से इसे मुमकिन कर दिखाया. आज अर्णव उन लाखों इंजीनियरिंग कैंडिडेट्स के लिए एक प्रेरणा बन गए हैं, जो अपनी आंखों में IIT जाने का सपना देखते हैं. आइए अर्नव की जर्नी को करीब से जानते हैं. 

कहां के रहने वाले हैं अर्णव गौतम? 

अर्णव राजस्थान के रहने वाले हैं. इन्होंने अपने पहले ही अटेम्प्ट में JEE Main एग्जाम पास किया है. उनके माता-पिता दोनों ही आर्ट्स बैकग्राउंड से थे. पर अर्णव ने पहले से ही डिसाइड कर लिया था कि वे इंजीनियर बनेंगे. उनकी मां ने बताया कि अर्णव अपने पढ़ाई को लेकर काफी ईमानदार हैं. उसके पढ़ने का शेड्यूल फिक्स रहता है. अर्णव ने कोचिंग की मदद से मेहनत करके रैंक हासिल किया है.

JEE Main 2026: अर्णव ने कैसे की 100 पर्सेंटाइल की तैयारी?

अर्णव की सफलता के पीछे कोई जादू नहीं, बल्कि एक टाइम-टेबल और डिसिप्लिन था. उन्होंने अपनी पढ़ाई को बोझ बनाने के बजाय उसे एन्जॉय किया. अर्णव ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स तीनों सब्जेक्ट्स को बराबर समय दिया. अर्णव का मानना है कि केमिस्ट्री के लिए NCERT की किताबें किसी वरदान से कम नहीं हैं.

एग्जाम से पहले उन्होंने कई मॉक टेस्ट दिए, ताकि जहां गलती हो रही है उसको ठीक किया जाएं. अर्णव पढ़ने के बीच में ब्रेक भी लेते थे, ताकि उनका दिमाग रीफ्रेश हो सकें. उसे म्यूजिक सुनना और अपने परिवार के साथ बातें करना पसंद है. 

IIT बॉम्बे से करना चाहते हैं पढ़ाई ? 

अर्वण गौतम ने 300 में 300 मार्क्स हासिल किए हैं. अब वे IIT Bombay में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं. अब वे JEE Advanced में टॉप रैंक हासिल करने का इंतजार कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने मारी बाजी, JEE में AIR 1 लाकर बने देश के टॉपर

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola