ePaper

दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने मारी बाजी, JEE में AIR 1 लाकर बने देश के टॉपर

Updated at : 17 Feb 2026 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
JEE Main Result 2026

JEE Main Result 2026: Official Website

JEE Main Result 2026: जेईई मेन 2026 में दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने AIR 1 हासिल करके रचा इतिहास. जानें उनकी सफलता की कहानी, तैयारी की स्ट्रेटेजी और कैसे उन्होंने 100 पर्सेंटाइल के साथ देश में टॉप किया.

विज्ञापन

JEE Main Result 2026: जेईई मेन 2026 सेक्शन-1 का रिजल्ट (JEE Main Result 2026) 16 फरवरी 2026 को जारी कर दिया गया है. इस एग्जाम में 1355293 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से कुल 1304653 कैंडिडेट्स शामिल हुए. JEE Main एग्जाम में इस बार देश के अलग-अलग स्टेट से टोटल 12 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल लाया है. भारत में इंजीनियरिंग के सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए JEE Main एक बहुत ही इंपोर्टेंट नेशनल लेवल की एंट्रेंस एग्जाम है.

यह एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंडक्ट करवाती है. JEE Main के माध्यम से देश के पॉपुलर इंस्टीट्यूट जैसे NITs, IIITs और अन्य सेंट्रल व स्टेट लेवल के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलता है. JEE Main Result 2026 में श्रेयस मिश्रा ने 100 NTA पर्सेंटाइल हासिल किया और दिल्ली (NCT) के स्टेट टॉपर बने. साथ ही उन्होनें ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 लाकर पूरे देश में टॉप किया. आइए श्रेयस मिश्रा के जर्नी को करीब से जानते हैं. 

कहां का रहने वाला है श्रेयस मिश्रा ? 

श्रेयस मिश्रा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी के रहने वाले हैं. श्रेयस क्लास 12वीं के स्टूडेंट्स हैं. उनके पिता सुमंत मिश्रा साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट है और उनकी मां शुचिस्मिता मिश्रा एमिटी यूनिवर्सिटी की एसोसिएट प्रोफेशर हैं. श्रेयस ने JEE Main एग्जाम की तैयारी के लिए प्राइवेट कोचिंग की मदद ली थी.

कौन से स्कूल से हुई पढ़ाई ? 

श्रेयस अशोक नगर में स्थित कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में 12वीं के स्टूडेंट हैं और अभी 12वीं बोर्ड की तैयारी कर रहे हैं. श्रेयस ने बताया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ अपने शौक को भी पूरा समय देते हैं. उन्हें क्रिकेट खेलना और देखना दोनों ही पसंद है. वहीं म्यूजिक सुनना उन्हें पढ़ाई के बीच तरोताजा बनाए रखता है. उनके रिजल्ट से  उनके परिवार, स्कूल और टीचरों में खुशी का माहौल है. 

JEE Main Result 2026: श्रेयस की स्ट्रेटेजी 

श्रेयस ने बताया कि वे हर सब्जेक्ट को बराबर समय देते थे. जो टॉपिक्स उन्हें हार्ड लगते थे, उनमें काफी मेहनत की. श्रेयस हॉस्टल में रहता है. डिस्टर्बेंस न हो इसलिए वे महीने में दो बार घर आते थे. आगे की रणनीति को लेकर उन्होंने बोला कि अभी पूरा फोकस जेईई एडवांस्ड एग्जाम और बोर्ड एग्जाम पर है.

यह भी पढ़ें: बहन से मिली प्रेरणा, भाई ने JEE में हासिल किया 100 पर्सेंटाइल, जानिए कौन है ये बिहार का लाल

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola