कभी थीं 5वीं फेल, आज हैं लाखों की प्रेरणा, पिता की एक सलाह और बदल गई IAS नेहा की जिदंगी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Sep 2025 1:53 PM
IAS नेहा ब्याडवाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
IAS Neha Byadwal: आज हम एक IAS की स्टोरी जानेंगे जो बचपन में भाषा की बाधा के कारण स्कूल में फेल हो गईं थी. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद पर काम करके स्कूल में परफॉर्मेंस अच्छा किया. कॉलेज पहुंची तो वहां टॉप किया और UPSC की तैयारी शुरू की. यूपीएससी तो निकला लेकिन पहले प्रयास में नहीं बल्कि चौथे प्रयास में. आइए, जानते हैं नेहा ब्याडवाल की सक्सेस स्टोरी.
IAS Neha Byadwal: आज हम एक आईएएस की बात करें तो ब्यूटी विद ब्रेन की उदाहरण कही जाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके लिए आईएएस बनने का सफर इतना आसान नहीं था. हम बात कर रहे हैं नेहा ब्याडवाल (IAS Neha Byadwal) की, जिन्हें बचपन में सही स्कूल नहीं मिला. भाषा की कमजोरी के कारण वे पढ़ाई में पिछड़ती गईं और 5वीं कक्षा में फेल भी हो गईं. लेकिन नेहा में कुछ करने की लगन थी. ऐसे में उन्होंने मेहनत का रास्ता चुना और आज परिणाम सबके सामने है. आइए, जानते हैं नेहा ब्याडवाल की Success Story–
न हिंदी का ज्ञान, न अंग्रेजी का
नेहा का जन्म राजस्थान (Rajasthan IAS) में हुआ था. लेकिन उनका पालन पोषण रायपुर (छत्तीसगढ़) में हुआ. शुरुआत में वे अंग्रेजी तो मुश्किल से समझ पाती थीं. लेकिन हिंदी में ढंग से नहीं बोल पाती थीं. कुछ बड़े होने पर उनके पिता उन्हें अपने साथ भोपाल ले आए. यहां उनका दाखिला एक प्राइवेट अंग्रेजी स्कूल में कराया गया. लेकिन भाषा उनके लिए बड़ा बैरियर साबिता हुआ. नतीजा वे 5वीं कक्षा में फेल हो गईं. नेहा की जिंदगी में ये टर्निंग प्वॉइंट था. उन्होंने ठान लिया कि वे अपना परफॉर्मेंस अच्छा करेंगी.
साधारण कॉलेज से हुई पढ़ाई
रायपुर स्थित डीबी गर्ल्स कॉलेज से IAS नेहा की आगे की पढ़ाई हुई. नेहा बताती हैं उन्हें हमेशा से लोगों के बीच रहना, उनसे मिलना-जुलना और बातचीत करना अच्छा लगता था. कॉलेज के दौरान डिबेट में हिस्सा लिया जिसने पर्सनालिटी को बूस्ट किया. नेहा अपने कॉलेज की टॉपर रही हैं.
पिता ने दी UPSC में बैठने की सलाह
कॉलेज में टॉप करने के बाद उनके पिता को महसूस हुआ कि वो कुछ अच्छा कर सकती हैं. ऐसे में नेहा के पिता ने उन्हें सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू करने की सलाह दी. घर में पढ़ाई का माहौल था ही, जिसने नेहा की काफी मदद की. वे एक इंटरव्यू में बताती हैं कि घर में हर तरह की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चे थे, क्योंकि मैं ज्वॉइंट फैमिली में रहती थी. ऐसे में मुझे भी तैयारी का माहौल मिला. इसी इंटरव्यू में नेहा बताती हैं कि उनके घर पर कभी टीवी नहीं हुआ करता था.
चौथे प्रयास में हाथ लगी सफलता
नेहा लगभग 25 साल की हैं. इस कम उम्र में उन्होंने मेहनत के दम पर तरक्की हासिल कर ली. उन्होंने यूपीएससी सीएसई (UPSC CSE 2023) में सफलता हासिल करके समाज में एक उदाहरण पेश किया है. हालांकि, सफलता हाथ लगने के लिए पहले उन्हें कई बार निराशा मिली. नेहा पहले दो प्रयासों में प्रारंभिक परीक्षा में फेल हो गईं. तीसरे प्रयास में उन्होंने मेन्स परीक्षा दी पर इस बार भी असफल हो गईं. आखिरकार चौथे प्रयास में उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर ली और ऑल इंडिया रैंक (AIR) 569 हासिल की. उन्होंने सेलेक्शन के बाद गुजरात कैडर चुना.
यह भी पढ़ें- एक मलाल और सीख ली 9 भाषा, जानिए कौन हैं Sonam Wangchuk, प्रकृित से है खास प्रेम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










