लेडी IAS का फिटनेस अवतार, UPSC में रैंक 42 लाने वाली नंदिनी, देखें रोप क्लाइंब का वीडियो
Published by : Ravi Mallick Updated At : 16 Oct 2025 4:29 PM
IAS Nandini Maharaj (फोटो- इंस्टाग्राम)
IAS Nandini Maharaj Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले छात्रों को IAS-IPS के लाइफस्टाइल को भी करीब से देखना चाहिए. कई आईएएस अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से छात्रों को मोटिवेट करने का काम करते हैं. इन्हीं में एक नाम IAS नंदिनी महाराज का है. आईएएस नंदिनी अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं.
IAS Nandini Maharaj Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा शानदार रैंक से क्रैक करने वाली आईएएस नंदिनी महाराज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अपनी यूनिक लाइफ स्टाइल और फिटनेस के पोस्ट शेयर करती रहती हैं. नंदिनी महाराज का यूपीएससी सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है. आइए उनके करियर को करीब से जानते हैं.
IAS Nandini Maharaj Success Story: कौन हैं आईएएस नंदिनी?
नंदिनी महाराज मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. उनके माता-पिता दोनों सिविल सर्विस अफसर हैं. उनकी मां आईआरएस अधिकारी हैं. नंदिनी बचपन से ही पढ़ाई में बेहद होशियार थीं. 10वीं में उन्होंने 9.6 CGPA हासिल किया और 12वीं में 89 फीसदी अंक लाए.
इतिहास में दिलचस्पी
नंदिनी महाराज को शुरू से ही इतिहास विषय में काफी दिलचस्पी रही है. उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन से बीए ऑनर्स हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद वो पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए यूके चली गईं, जहां Sheffield Hallam University से अप्लाइड ह्यूमन राइट्स में मास्टर डिग्री हासिल की.
कोचिंग में पढ़ाना शुरू किया
मास्टर्स के बाद नंदिनी ने यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया. साल 2016 में उन्होंने तैयारी शुरू की. बाकी लोगों की तरह उन्होंने कोचिंग जॉइन नहीं की, बल्कि खुद कोचिंग में पढ़ाने लगीं. उनका मानना था कि पढ़ाने से रिवीजन अच्छे से हो जाता है और कॉन्सेप्ट क्लियर रहते हैं. उन्होंने अन्य विषयों के लिए एनसीईआरटी और टेस्ट सीरीज की मदद ली, जबकि करेंट अफेयर्स के लिए अखबार और मैगजीन्स पढ़ती रहीं.
ऐसे मिली सफलता
पहले प्रयास में नंदिनी को सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. गलतियों से सीखते हुए उन्होंने अपनी तैयारी और मजबूत की. आखिरकार दूसरे अटेम्प्ट में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर ली और 42वीं रैंक के साथ आईएएस ऑफिसर बनीं.
IAS नंदिनी महाराज ने शेयर की वीडियो
डांस उनका पैशन रहा है और वह आज भी अपने व्यस्त शेड्यूल में इससे वक्त निकाल लेती हैं. साथ ही, पढ़ाने का शौक भी बरकरार है. वह सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस के पोस्ट शेयर करती हैं. नंदिनी का रोप क्लाइंमिंग, पोल डांस का वीडियो नीचे दिए पोस्ट में देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं IAS हर्षिता गोयल, जिन्हें UPSC लिखित परीक्षा में मिले टॉपर शक्ति दुबे से ज्यादा मार्क्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










