कौन हैं IAS हर्षिता गोयल, जिन्हें UPSC लिखित परीक्षा में मिले टॉपर शक्ति दुबे से ज्यादा मार्क्स

Edited by Ravi Mallick
Updated:
विज्ञापन

IAS Harshita Goyal (Image: Instagram)

IAS Harshita Goyal Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को टॉपर्स के करियर, स्ट्रैटजी और मार्क्स के बारे में जरूर जानना चाहिए. इस कड़ी में यहां एक लेडी IAS के बारे में जानेंगे जिन्होंने UPSC की लिखित परीक्षा में रैंक 1 की टॉपर शक्ति दुबे से ज्यादा मार्क्स लाए थे. उनकी इस सफलता के पीछे के संघर्ष को करीब से जानते हैं.

विज्ञापन

IAS Harshita Goyal Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 का फाइनल रिजल्ट सामने आते ही हर तरफ टॉपर्स की चर्चा शुरू हो गई थी. इस साल टॉपर्स की लिस्ट में लड़कियों की संख्या ज्यादा थी. यूपीएससी में इस बार प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे को रैंक 1 प्राप्त हुआ था. वहीं, दूसरे नंबर पर नाम हर्षिता गोयल का था. हर्षिता गोयल (IAS Harshita Goyal) का चयन IAS सर्विस के लिए हुआ है. हर्षिता को ही लिखित परीक्षा में टॉपर शक्ति दुबे से ज्यादा मार्क्स मिले थे. आइए उनकी सफलता को करीब से देखते हैं.

IAS Harshita Goyal Success Story: कौन हैं हर्षिता गोयल?

हर्षिता गोयल मूलरूप से हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं. उनकी स्कूलिंग गुजरात के वडोदरा से हुई है. स्कूलिंग खत्म होने के बाद उन्होंने MS University Baroda से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है. इसके साथ उन्होंने सीए की तैयारी शुरू कर दी.

रह चुकी हैं CA

हर्षिता गोयल ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई की. वो एक सीए रह चुकी हैं. सीए के साथ ही उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी. इस दौरान वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के लिए भी काम किया.

UPSC क्रैक करने के बाद हर्षिता गोयल

UPSC में मिली सफलता

हर्षिता गोयल को यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में लगातार दो बार असफलता हाथ लगी. इसके बावदूज उन्होंने हार नहीं मानी. हर्षिता को अपने तीसरे प्रयास में रैंक 2 (UPSC AIR 2 Harshita Goyal) हासिल हुआ. वो IAS सर्विस के लिए सेलेक्ट हो गई हैं.

लिखित परीक्षा में टॉपर से ज्यादा मार्क्स

IAS हर्षिता गोयल को यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में कुल 1038 मार्क्स मिले हैं. उन्हें लिखित परीक्षा में 851 मार्क्स और पर्सनालिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू में 187 मार्क्स मिले हैं. बता दें कि UPSC Topper शक्ति दुबे को कुल 1043 मार्क्स प्राप्त हुए. हालांकि, उन्हें लिखित परीक्षा में 843 मार्क्स मिले थे. इसके अलावा इंटरव्यू में 200 मार्क्स मिले थे.

यह भी पढ़ें: कोचिंग का झंझट नहीं, सेल्फ स्टडी का पावर, 23 की उम्र में कस्तूरी ने UPSC में गाड़ा झंडा

UPSC टोटल कितने मार्क्स का होता है?

UPSC सिविल सर्विस परीक्षा (IAS Exam) कुल 2025 अंकों की होती है. इसमें दो मुख्य चरण शामिल हैं- Mains (1750 अंक) और Interview (275 अंक). प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) केवल क्वालिफाइंग होती है और इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ते. अंतिम चयन उम्मीदवार के Mains और Interview के कुल अंकों के आधार पर होता है.

यूपीएससी IAS परीक्षा का कुल कट ऑफ अंक क्या है?

UPSC IAS परीक्षा का कट-ऑफ हर वर्ष बदलता है, क्योंकि यह परीक्षा की कठिनाई, रिक्तियों और अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है. सामान्यतः, जनरल कैटेगरी के लिए Mains + Interview मिलाकर 970 से 1025 अंक तक कट-ऑफ रहता है. ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह कुछ कम होता है.

यूपीएससी 2025 का कट ऑफ क्या है?

UPSC 2025 का आधिकारिक कट-ऑफ अभी घोषित नहीं हुआ है. यह रिजल्ट आने के बाद UPSC की वेबसाइट (upsc.gov.in) पर प्रकाशित किया जाएगा. पिछले वर्षों के रुझान के अनुसार, जनरल कैटेगरी के लिए कट-ऑफ लगभग 980 से 1020 अंक के बीच रह सकता है. हालांकि यह अनुमान है, असली कट-ऑफ रिज़ल्ट के बाद ही तय होगा.

यूपीएससी मेंस कितने मार्क्स का होता है?

UPSC Mains परीक्षा कुल 1750 अंकों की होती है. इसमें 9 पेपर शामिल हैं-जिनमें से दो (पेपर A और B, यानी भाषा पेपर) केवल क्वालिफाइंग हैं. शेष 7 पेपर (Essay, GS-I से GS-IV, और दो वैकल्पिक विषय) मेरिट में गिने जाते हैं. हर पेपर 250 अंकों का होता है. इसी प्रदर्शन के आधार पर इंटरव्यू के लिए चयन होता है.

UPSC में कितना रैंक होना चाहिए?

UPSC में IAS, IPS, IFS जैसी सेवाओं में चयन रैंक के अनुसार होता है. सामान्य वर्ग (General Category) के लिए IAS पाने हेतु आमतौर पर टॉप 80-100 रैंक के भीतर रहना आवश्यक होता है. ओबीसी, एससी, एसटी उम्मीदवारों को कुछ रियायत मिलती है. रैंक जितनी बेहतर होगी, मनचाही सेवा और कैडर पाने की संभावना उतनी अधिक होगी.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola