कौन थे IIT Madras के होनहार छात्र Saketh Sreenivasaiah? यहां देखें एजुकेशन

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Feb 2026 11:26 AM

विज्ञापन

Saketh Sreenivasaiah IIT Madras (PC-Social Media)

Saketh Sreenivasaiah: साकेत श्रीनिवासैया 2025 के IIT पासआउट स्टूडेंट हैं. उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच से BTech किया था. इसके बाद कैलिफोर्निया से मास्टर्स कर रहे थे.

विज्ञापन

Saketh Sreenivasaiah: अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे भारतीय स्टूडेंट की मौत हो गई है. ये स्टूडेंट साकेत श्रीनिवासैया हैं, जोकि मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं. वे 22 वर्ष के थे और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले से मास्टर डिग्री कर रहे थे. साकेत ने इससे पहले IIT Madras से पढ़ाई की थी.

हमेशा से पढ़ाई में अच्छे थे

साकेत की शुरुआती पढ़ाई लिखाई कर्नाटक से हुई. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने Sri Vani Education Centre से क्लास 1 से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई की थी. साकेत पढ़ाई में काफी अच्छे थे. उन्होंने क्लास 10वीं में 96.5 प्रतिशत हासिल किया था. 12वीं की पढ़ाई के बाद उन्होंने जेईई की तैयारी शुरू की.

केमिकल ब्रांच से बीटेक की डिग्री

2021 में जेईई क्लियर करने के बाद IIT Madras में एडमिशन लिया. साकेत ने केमिलक ब्रांच से बीटेक किया था. उनका अकैडमिक ईयर 2021-2025 से बताया जा रहा है यानी कि वे 2025 के IIT पासआउट हैं. ग्रेड 8.41 के साथ उन्होंने ये डिग्री हासिल की थी.

बर्कले से कर रहे थे MSc

इसी साल उन्होंने अगस्त महीने में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में एडमिशन लिया. यहां से वे प्रॉडक्ट डेवलेपमेंट प्रोग्राम (PDP) से MSc कर रहे थे. साकेत को डीप टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, सेमीकंडक्टर और एडवांस मैटेरियल में हमेशा से इंटरेस्ट था. यही कारण था कि जेईई परीक्षा क्रैक करने के बाद उन्होंने IIT Madras को चुना.

IIT में रहते हुए कई रिसर्च प्रोजेक्ट्स में हुए शामिल

साकेत न सिर्फ स्कोर करने में अच्छे थे बल्कि प्रोजेक्ट्स और रिसर्च में उनकी भागीदारी रहती थी. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल से मिली जानकारी के अनुसार, वे IIT में पढ़ाई कई सारे रिसर्च और प्रोजेक्ट्स पर काम किया करते थे.

क्या है पूरा मामला?

22 वर्षीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया पिछले कई दिनों से (6 दिनों से)लापता थे. रविवार की सुबह को अधिकारियों ने उनके निधन की पुष्टि की. 9 फरवरी को कैंपस से करीब एक किलोमीटर दूर देखा गया था. भारतीय दूतावास (San Francisco) ने जानकारी दी कि स्थानीय पुलिस को उनकी डेड बॉडी मिल गई है. दूतावास अब साकेत के पार्थिव शरीर को भारत भेजने (Repatriation) के लिए परिवार की मदद कर रहा है.

यह भी पढ़ें- नॉर्वे में मरीन इंजीनियरिंग क्यों है फेमस? जानें 5 बड़े फायदे

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola