नॉर्वे में मरीन इंजीनियरिंग क्यों है फेमस? जानें 5 बड़े फायदे

Updated at : 14 Feb 2026 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
Marine Engineering in Norway

Marine Engineering in Norway (Freepik)

Marine Engineering in Norway: अगर आप समुद्र, टेक्नोलॉजी और एडवेंचर से जुड़ा करियर चाहते हैं, तो नॉर्वे से मरीन इंजीनियरिंग करना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. मजबूत इंडस्ट्री, मॉडर्न एजुकेशन और ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज के कारण यह कोर्स यहां तेजी से पॉपुलर हो रहा है.

विज्ञापन

Marine Engineering in Norway: आज के समय में मरीन इंजीनियरिंग उन स्टूडेंट्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही है, जो टेक्नोलॉजी और एडवेंचर से भरा करियर चाहते हैं.  समुद्री व्यापार और शिपिंग इंडस्ट्री के बढ़ते इम्पॉर्टेंस के कारण इस सेक्टर की डिमांड लगातार बढ़ रही है.  ऐसे में यूरोप का विकसित देश Norway मरीन इंजीनियरिंग (Marine Engineering in Norway) की पढ़ाई के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आया है.

नॉर्वे की मजबूत समुद्री परंपरा, मॉडर्न टेक्नीक और हाई एजुकेशन इसे खास बनाती है.  यहां स्टूडेंट्स को न केवल बेहतरीन एकेडमिक माहौल मिलता है, बल्कि वर्ल्ड लेवल पर करियर बनाने के शानदार मौके भी मिलते हैं.  यही वजह है कि नॉर्वे में Marine Engineering आज युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है. आइए जानते हैं कि नॉर्वे में मरीन इंजीनियरिंग ब्रांच क्यों इतना पॉपुलर है. 

नॉर्वे में Marine Engineering क्यों पॉपुलर है ? 

Marine Engineering एक तेजी से बढ़ता हुआ करियर ऑप्शन बन चुका है. समुद्री व्यापार और शिपिंग इंडस्ट्री की बढ़ती जरूरतों के कारण इस फील्ड में स्किल्ड इंजीनियरों की मांग लगातार बढ़ रही है.  ऐसे में यूरोप का विकसित देश नॉर्वे मरीन इंजीनियरिंग (Marine Engineering in Norway) की पढ़ाई के लिए काफी पॉपुलर हो गया है. 

समुद्र से जुड़ा मजबूत देश 

नॉर्वे दुनिया के सबसे बड़े समुद्री और शिपिंग देशों में से एक है.  यहां का शिपिंग इंडस्ट्री, ऑफशोर ऑयल और गैस सेक्टर काफी डेवलप है.  इसलिए स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्री एक्सपोजर भी मिलता है. 

मॉडर्न और प्रैक्टिकल पढ़ाई 

यहां की यूनिवर्सिटीज में थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर ज्यादा जोर दिया जाता है. मॉडर्न लैब्स और सिमुलेटर के जरिए स्टूडेंट्स छात्रों को प्रैक्टिकल एक्सपिरियंस मिलता है. 

 ग्लोबल आइडेंटिटी 

नॉर्वे की डिग्री को इंटरनेशनल लेवल पर मान्यता प्राप्त है.  यहां से Marine Engineering करने के बाद छात्र दुनिया के किसी भी देश में नौकरी पा सकते हैं. 

 हाई सैलरी पैकेज

मरीन इंजीनियर्स  को नॉर्वे में काफी अच्छी सैलरी मिलती है. ऑफशोर कंपनियों में काम करने वाले इंजीनियर लाखों रुपये प्रति माह कमा सकते हैं. 

 पर्यावरण और ग्रीन टेक्नोलॉजी

नॉर्वे ग्रीन शिपिंग और पर्यावरण-अनुकूल समुद्री टेक्नीक में अग्रणी है.  यहां स्टूडेंट्स को फ्यूचर की टेक्नोलॉजी पर काम करने का अवसर मिलता है. 

Marine Engineering in Norway: करियर ऑप्शन 

नॉर्वे में मरीन इंजीनियरिंग (Marine Engineering in Norway) करने के बाद स्टूडेंट्स शिपिंग कंपनियां, पोर्ट मैनेजमेंट, शिप डिजाइन एंड मेंटेनेंस, ऑफशोर ऑयल और गैस जैसे सेक्टर में काम कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Website Designing से करें मोटी कमाई, बनाएं अपना डिजिटल करियर

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola