Website Designing से करें मोटी कमाई, बनाएं अपना डिजिटल करियर

Updated at : 12 Feb 2026 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
Website Designing

Website Designing: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Website Designing: वेबसाइट डिजाइनिंग एक ऐसा सेक्टर है, जिसमें क्रिएटिव और टेक्नोलॉजी दोनों का मेल होता है. अगर आपको कंप्यूटर और डिजाइन में रुचि है, तो यह आपके लिए एक शानदार करियर विकल्प हो सकता है.

विज्ञापन

Website Designing: आज के समय में इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. किसी भी कंपनी, स्कूल, इंस्टीट्यूट या छोटे बिजनेस को अपनी पहचान बनाने के लिए एक वेबसाइट की जरूरत होती है. यही वजह है कि वेबसाइट डिजाइनिंग की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.डिजिटल युग में वेबसाइट डिजाइनिंग केवल एक टेक्निकल स्किल ही नहीं, बल्कि एक इम्पॉर्टेंट करियर ऑप्शन भी बन चुका है. आइए जानते हैं कि वेबसाइट डिजाइनिंग (Website Designing) कोर्स और इसमें करियर के अवसर क्या-क्या है.

Website Designing क्या है ?

वेबसाइट डिजाइनिंग वह प्रोसेस है, जिसमें किसी वेबसाइट को अट्रैक्टिव, यूजफुल और सही तरीके से तैयार किया जाता है. ताकि लोग उसे आसानी से समझ सकें और उपयोग कर सकें. एक अच्छी डिजाइन न केवल देखने में सुंदर होती है, बल्कि यूजर को बेहतर एक्सपिरियंस भी देती है. वेबसाइट डिजाइनिंग के लिए HTML, CSS, JavaScript, ग्राफिक डिजाइन की समझ, क्रिएटिव सोच और बेसिक SEO डिटेल्स जैसी स्किल्स जरूरी है.

वेबसाइट डिजाइनिंग के मुख्य भाग

वेबसाइट डिजाइनिंग के मुख्य भाग नीचे दिए गए हैं –

  • लेआउट
  • कलर और फॉन्ट
  • यूजर एक्सपिरियंस
  • रेस्पॉन्सिव डिजाइन

करियर स्कोप

आज के समय में वेबसाइट डिजाइनिंग एक बेहतरीन करियर ऑप्शन है. वेबसाइट डिजाइनिंग कोर्स करने के बाद स्टूडेंट्स वेब डिजाइनर, फ्रंट एंड डेवलपर, फ्रीलांसर और UI या UX डिजाइनर बन सकते हैं. यह कोर्स करने के बाद स्टार्टिंग सैलरी लगभग 15000 से 30000 रुपये प्रति माह हो सकती है. एक्सपीरियंस बढ़ने के बाद सैलरी काफी ज्यादा हो जाती है.

हर कंपनी और बिजनेस को अपनी वेबसाइट की जरूरत होती है. इस फील्ड में Web Designer, UI/UX Designer, Frontend Developer और Freelance Designer जैसे जॉब प्रोफाइल मिलते हैं. सही स्किल और अनुभव के साथ इसमें अच्छी सैलरी और फ्रीलांस कमाई दोनों के मौके मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद करें Event Management कोर्स, पाएं शानदार जॉब ऑफर

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola