12वीं के बाद करें Event Management कोर्स, पाएं शानदार जॉब ऑफर

Best course After 12th: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Best course After 12th: जो स्टूडेंट्स रूटीन जॉब से हटकर कुछ अलग और क्रिएटिव करना चाहते हैं, उनके लिए इवेंट मैनेजमेंट कोर्स अच्छा ऑप्शन रहेगा. सही ट्रेनिंग और मेहनत से इस फील्ड में नाम और पैसा दोनों कमाया जा सकता है.
Best course After 12th: आज के समय में शादी, कॉर्पोरेट मीटिंग, फैशन शो, म्यूजिक कॉन्सर्ट, बर्थडे पार्टी से लेकर बड़े-बड़े फेस्टिवल तक, हर जगह इवेंट मैनेजमेंट की जरूरत होती है. यही वजह है कि इवेंट मैनेजमेंट कोर्स युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है. अगर आप क्रिएटिव हैं, लोगों से मिलना-जुलना पसंद करते हैं और कुछ अलग करना चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं कि इवेंट मैनेजमेंट कोर्स (Best course After 12th) क्या है और इसके करियर स्कोप क्या-क्या है.
Best course After 12th: इवेंट मैनेजमेंट कोर्स क्या है ?
इवेंट मैनेजमेंट एक ऐसा प्रोफेशनल कोर्स है जिसमें इवेंट की प्लानिंग, ऑर्गनाइजिंग, बजट बनाना, मार्केटिंग और इवेंट को सफल बनाना सिखाया जाता है. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को सिखाया जाता है कि किसी भी प्रोग्राम को शुरू से लास्ट तक कैसे मैनेज किया जाए. Event Management कोर्स करने के लिए स्टूडेंट्स किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होने चाहिए. इस कोर्स को करने के लिए अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स और मैनेजमेंट कैपेसिटी होना जरूरी है.
कोर्स डिटेल्स
इवेंट मैनेजमेंट फील्ड में अलग-अलग लेवल के कोर्स उपलब्ध है. स्टूडेंट्स अपनी एलीजबिलिटी और समय के अनुसार कोर्स सिलेक्ट कर सकते हैं, जैसे
- सर्टिफिकेट कोर्स (3-6 महीने )
- डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट (6 महीने -1 साल)
- BBA या BA इन इवेंट मैनेजमेंट (3 साल)
- मास्टर्स या डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट (1-2 साल)
सैलरी और करियर स्कोप
इवेंट मैनेजमेंट कोर्स (Best course After 12th) करने के बाद स्टार्टिंग सैलरी 15000 से 30000 रुपये प्रति माह हो सकती है. एक्सपिरियंस बढ़ने के साथ सैलरी 50000 रुपये से लेकर लाखों तक जा सकती है. इवेंट मैनेजमेंट कोर्स करने के बाद स्टूडेंट्स के पास इवेंट प्लानर, वेडिंग प्लानर, कॉर्पोरेट इवेंट मैनेजर, स्टेज डेकोरेशन एक्सपर्ट, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर और फ्रीलांसर इवेंट ऑर्गनाइजर जैसे कई करियर ऑप्शन होते हैं.
यह भी पढ़ें: फ्यूचर की इंजीनियरिंग है Mechatronics, यहां बनता है शानदार करियर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




