फ्यूचर की इंजीनियरिंग है Mechatronics, यहां बनता है शानदार करियर

Updated at : 10 Feb 2026 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
Mechatronics Engineering

Mechatronics Engineering: काम करती हुई युवती कि फोटो (Freepik)

Mechatronics Engineering: मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एक मल्टी डिसिप्लिनरी ब्रांच है. इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और कंट्रोल सिस्टम जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं.

विज्ञापन

Mechatronics Engineering: मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग आज की इंजीनियरिंग का वो सेक्टर है, जहां मशीन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर टेक्नोलॉजी एक साथ मिलकर काम करती हैं. ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग के बढ़ते दौर में यह ब्रांच तेजी से पॉपुलर हो रही है. भारत के कई टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज अब Mechatronics कोर्स पर खास फोकस कर रहे हैं.

अब इंडस्ट्री को ऐसे इंजीनियर्स चाहिए, जो मल्टी-स्किल्ड हों और फ्यूचर की टेक्नीलॉजी को समझते हों. मजबूत प्लेसमेंट, ग्लोबल डिमांड और हाई-टेक करियर ऑप्शन की वजह से यह ब्रांच आज इंजीनियरिंग का नया उभरता सितारा माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि Mechatronics Engineering क्या है और इस ब्रांच में करियर स्कोप क्या है.

Mechatronics Engineering क्या है ?

मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एक मल्टी डिसिप्लिनरी ब्रांच है, जिसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और कंट्रोल सिस्टम इन चारों का कॉम्बिनेशन होता है. इसमें स्टूडेंट्स स्मार्ट मशीन, ऑटोमैटिक सिस्टम, रोबोट और हाई-टेक डिवाइस बनाना सीखते हैं. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज भी दिया जाता है.

करियर स्कोप और जॉब अपॉर्चुनिटी

मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग करने के बाद मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियर, रोबोटिक्स इंजीनियर, ऑटोमेशन इंजीनियर, मेंटेनेंस एंड डिजाइन इंजीनियर और कंट्रोल सिस्टम इंजीनियर जैसे कई जॉब रोल होते हैं.
साथ ही मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां, ऑटोमोबाइल एंड EV सेक्टर, AI बेस्ड कंपनियां और स्मार्ट फैक्ट्री जैसे इंडस्ट्री में भी स्कोप होते हैं.

सैलरी डिटेल्स

मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियर की स्टार्टिंग सैलरी 4-8 लाख प्रतिवर्ष तक का पैकेज मिल सकता है. एक्सपीरियंस और स्किल बढ़ने पर सैलरी 15-20 लाख या उससे ज्यादा भी हो सकती है. विदेशों में इस फील्ड कि डिमांड काफी हाई है.

Mechatronics Engineering के लिए टॉप कॉलेज

इंडिया में Mechatronics Engineering कि बढ़ती मांग को देखते हुए कई टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जहां इस ब्रांच की पढ़ाई होती है. जैसे

  • VIT Vellore
  • MIT Manipal
  • SRM Chennai
  • NIT Surathkal
  • IIIT Bhagalpur

यह भी पढ़ें: AI और 5G के दौर में ये बनी नई फ्यूचर टेक्नोलॉजी, जानें करियर स्कोप

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola