कोडिंग के लिए था जुनून, NIT के छात्र ने पाई सफलता, Microsoft में इंटर्नशिप

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Oct 2025 5:24 PM

विज्ञापन

Dhruv Kandpal (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)

BTech Student Success Story: NIT जालंधर के ध्रुव कांडपाल ने माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) में इंटर्नशिप का ऑफर हासिल किया है. ध्रुव ने इसके लिए काफी मेहनत की है. वे अपने कॉलेज के उन कुछ चुनिंदा स्टूडेंट्स में से एक हैं, जिन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप का मौका हासिल किया है. आइए, जानते हैं उनकी कहानी.

विज्ञापन

BTech Student Success Story: सच्चे मन से मेहनत की जाए तो कुछ भी पाना मुश्किल नहीं है. ये बात ध्रुव कांडपाल पर बिलकुल फिट बैठती है. देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक एनआईटी जालंधर (NIT Jalandhar) से पढ़ाई करने वाले ध्रुव ने हाल ही में Microsoft में इंटर्नशिप का ऑफर हासिल किया था. अपने जुनून और मेहनत के दम पर उन्होंने कम उम्र में ही सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. आइए, जानते हैं उनकी सफलता की कहानी. 

कोडिंग में है रूचि

ध्रुव की रूचि हमेशा से ही समस्याओं को हल करने में रही. अपने इस हुनर और रूचि का इस्तेमाल उन्होंने कोडिंग के माध्यम से किया. कॉलेज के दिनों से उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ मशीन लर्निंग, मशीन लैंग्वेज और कोडिंग पर फोकस किया. उन्होंने अब तक LeetCode पर 500 से अधिक कोडिंग चुनौतियां पूरी की हैं. इसके अलावा वे GeeksforGeeks और Codeforces जैसी प्रतिष्ठित ऑनलाइन कोडिंग कम्युनिटीज में भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं. उनकी विशेषज्ञता C++, Data Structures and Algorithms, Python और Problem Solving में है. 

एनआईटी से की है पढ़ाई 

ध्रुव ने 12वीं के बाद बीटेक करने का फैसला लिया. उन्होंने IIT के लिए गोल किया था. लेकिन आईआईटी न मिलने से वे थोड़े निराश जरूर हुए पर हार नहीं मानी और NIT Jalandhar में एडमिशन लिया. यहां उन्होंने अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगा दिया. ध्रुव का एक ही गोल था सॉफ्टवेयर की दुनिया में करियर बनाना.

युवाओं के लिए प्रेरणा

ध्रुव का कहना है कि कोडिंग सिर्फ तकनीकी ज्ञान नहीं, बल्कि सोचने और विश्लेषण करने की क्षमता को भी बढ़ाती है. वे हर युवा को बेसिक कोडिंग सीखने की सलाह देते हैं. ध्रुव उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं जो सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग (Software Engineering) की दुनिया में शानदार करियर बनाना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें- सिर्फ IIT नहीं, इस कॉलेज का Placement है शानदार, यहां से निकले हैं कई फेमस चेहरे

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola