सिर्फ IIT नहीं, इस कॉलेज का Placement है शानदार, यहां से निकले हैं कई फेमस चेहरे 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Oct 2025 4:28 PM

विज्ञापन

आईआईएम इंदौर

Best College For MBA IIM Indore: बिजनेस या मैनेजमेंट विषय में उच्च शिक्षा के लिए आईआईएम जाना जाता है. देश के कई राज्यों में IIM हैं. वहीं IIM Indore पढ़ाई से लेकर प्लेसमेंट तक के लिए काफी फेमस है. अगर आप भी यहां पढ़ने का मन बना रहे हैं तो पहले जान लें कि किस आधार पर एडमिशन मिलता है.

विज्ञापन

Best College For MBA IIM Indore: जब भी तकनीक के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल करने की बात आती है तो आईआईटी का नाम सबसे पहले आता है. वहीं बिजनेस या मैनेजमेंट विषय में उच्च शिक्षा के लिए आईआईएम जाना जाता है. देश के कई राज्यों में IIM हैं. इन्हीं में से एक है आईआईएम इंदौर जो अपनी पढ़ाई और प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है. यहां प्लेसमेंट के लिए हर साल बड़ी संख्या में कई बड़े ब्रांड्स आते हैं. आइए, जानते हैं IIM Indore की स्थापना, एडमिशन प्रोसेस और प्लेसमेंट रिकॉर्ड के बारे में. 

IIM Indore: कब हुई स्थापना? 

आईआईएम इंदौर की स्थापना वर्ष 1996 में हुई थी. यह संस्थान मैनेजमेंट में उच्च शिक्षा के लिए जाना जाता है. 

IIM Indore Ranking: क्या है आईआईएम इंदौर की रैंकिंग? 

तीन सालों से IIM Indore एनआईआरएफ रैंकिंग में शानदार रैंक हासिल कर रहा है. आईआईएम इंदौर को National Institutional Ranking Framework (राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क) 2023 के तहत 8वां स्थान प्राप्त किया था. वहीं NIRF 2024 में 8वां स्थान हासिल किया था और वर्ष 2025 में भी इसे 8वीं रैंक मिली थी. 

IIM Indore Admission: कैसे मिलता है एडमिशन? 

आईआईएम इंदौर में एडमिशन के लिए आपका कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) क्लियर करना जरूरी है. वहीं कुछ Executive programmes में एडमिशन के लिए GMAT या GRE स्कोर की जरूरत पड़ती है. 

IIM Indore Fees: क्या है फीस? 

आईआईएम इंदौर की फीस लगभग 10 लाख रुपये से 11 लाख रुपये के बीच है. हालांकि, एडमिशन लेने से पहले फी स्ट्रक्चर की डिटेल जानकारी आप संस्थान के ऑफिशियल वेबसाइट से हासिल करें क्यों कि फीस में हर साल बदलाव होते रहते हैं. 

IIM Indore Placement Record: देखें प्लेसमेंट का हाल 

आईआईएम इंदौर ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए 2021-23 के MBA बैच के लिए अंतिम प्लेसमेंट के 100% पूरा होने की घोषणा की. आईआईएम की एक रिपोर्ट के अनुसार, 160 से अधिक रिक्रूटर्स ने पीजीपी और एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम (आईपीएम) के 568 छात्रों को ऑफर दिया. IIM Indore की प्लेसमेंट में कंसल्टिंग में 29 प्रतिशत नौकरी Accenture, EY Parthenon, इंफोसिस्ट जैसी कंपनी ने दी. वहीं फाइनेंस सेक्टर में प्लेसमेंट का अकेले 18 प्रतिशत Ambit Capital, BlackRock, Deutsche Bank आदि से पूरा हुआ. वहीं सेल्स और मार्केटिंग में AB InBev, Asian Paints, HUL, IBM, PepsiCo और सैमसेंग जैसे कंपनियों ने नौकरियां दी. 

यहां से निकले स्टूडेंट्स हैं काफी फेमस 

आईआईएम इंदौर के पूर्व छात्रों में नौकरी से लेकर बिजनेस तक में उम्दा प्रदर्शन किया है. आपको जानकारी हैरानी होगी कि आईआईएम इंदौर के पूर्व छात्रों में जोमैटो के को फाउंडर और सीईओ हुसैन हैदरी, बेवकूफ डॉट कॉम के फाउंडर अविनाश सेठी और सिद्धार्थ सेठी जैसे लोग भी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें- भारत की नंबर 1 यूनिवर्सिटी, यहां से निकलते हैं अरबपति

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola