1 करोड़ 10 लाख तक का पैकेज! मैनेजमेंट के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये कॉलेज

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन
IIM Ahmedabad Admission

IIM Ahmedabad Admission: कॉलेज बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

IIM Ahmedabad Admission: IIM अहमदाबाद में एडमिशन CAT एग्जाम के बेसिस पर दिया जाता है. यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. 2025 में यहां के PGP ब्रांच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 1.1 करोड़ का देखा गया है.

विज्ञापन

IIM Ahmedabad Admission: जब भी भारत में बेहतरीन मैनेजमेंट पढ़ाई की बात होती है, तो सबसे पहले IIM अहमदाबाद का नाम सामने आता है. यह इंस्टीट्यूट केवल एक कॉलेज नहीं, बल्कि लीडरशिप और मैनेजमेंट स्किल का सेंटर है. गुजरात के अहमदाबाद स्थित IIM अहमदाबाद को मैनेजमेंट की दुनिया का शिखर कहा जाता है. यहां से पढ़े हुए स्टूडेंट्स आज देश-विदेश की बड़ी कंपनियों, सरकारी इंस्टीट्यूट और ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन में हाई पोस्ट में काम कर रहे हैं.

केस-स्टडी बेस्ड एजुकेशन सिस्टम, बेहतरीन फैकल्टी और शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के कारण IIM अहमदाबाद हर साल हजारों छात्रों का सपना बन जाता है. आइए जानते हैं कि आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन कैसे मिलता है. साथ ही कोर्स और प्लेसमेंट के क्या ऑप्शन है. 

कोर्स उपलब्ध 

IIM अहमदाबाद मैनेजमेंट एजुकेशन के सेक्टर में कई करियर ऑरिएंटेड कोर्स प्रोवाइड करता है. यहां दिए जाने वाले प्रोग्राम स्टूडेंट्स को लीडरशिप, स्ट्रेटेजी, मार्केटिंग और फाइनेंस जैसे फील्ड में मजबूत बनाते हैं. नीचे कोर्स के नाम दिए गए हैं- 

  • PGP (पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट)
  • एग्जीक्यूटिव MBA
  • PhD प्रोग्राम 
  • एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम 

IIM Ahmedabad Admission: एडमिशन प्रोसेस 

आईआईएम अहमदाबाद में PGP (MBA) कोर्स में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले CAT (कॉमन एडमिशन टेस्ट) एग्जाम पास करना होता है. CAT स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाता है. शॉर्टलिस्ट होने के बाद कैंडिडेट्स को AWT (एनालिटिकल राइटिंग टेस्ट) और पर्सनल इंटरव्यू देना होता है. एग्जीक्यूटिव MBA के लिए GMAT या GRE स्कोर के माध्यम से एडमिशन मिलता है.

फीस स्ट्रक्चर 

IIM Ahmedabad में PGPX (एग्जीक्यूटिव MBA) की फीस लगभग 2 लाख रुपये (2026-27) हैं. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iima.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

IIM Ahmedabad Fees Structure 2026 Check Here

प्लेसमेंट डिटेल्स 

IIM अहमदाबाद का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. 2025 में PGP ब्रांच के 395 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर मिले. इस ब्रांच का हाईएस्ट पैकेज 1.1 करोड़ का देखा गया है. वहीं ऐवरेज पैकेज 30 लाख का है. Goldman Sachs, HSBC, JP Morgan, Morgan Stanley और Deloitte जैसी टॉप कंपनी यहां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आते हैं.  

यह भी पढ़ें: इस IIIT में CS के लिए कितनी रैंक चाहिए? 1 करोड़ 45 लाख का शानदार प्लेसमेंट!

विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola