भारत की नंबर 1 यूनिवर्सिटी, यहां से निकलते हैं अरबपति
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Oct 2025 7:00 AM
India Top University
India Top University: देश और दुनिया में कई ऐसी यूनिवर्सिटी हैं, जहां से पढ़कर निकले लोग बिलियनेयर बनते हैं. भारत की बात करें तो यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई एक ऐसा विश्वविद्यालय है, जहां से पढ़कर निकले लोग बिलिनेयर बनते हैं. ये यूनिवर्सिटी कौन सी है जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.
India Top University: भारत में कई ऐसे विश्वविद्यालय हैं जो काफी मशहूर हैं. कुछ तो ऐसे हैं जहां से पढ़कर युवा देश विदेश में अच्छी सैलरी वाली नौकरी करते हैं. वहीं भारत में एक ऐसी यूनिवर्सिटी भी है, जहां से पढ़कर निकले छात्र बेहिसाब पैसा कमाते हैं. यहां से पढ़कर निकले ज्यादातर लोग बिलियनेयर बनते हैं. अब आप इस यूनिवर्सिटी का नाम जानने के लिए बेहद उत्सुक होंगे.
India Top University: भारत की ये यूनिवर्सिटी बनाती है अरबपति
देश और दुनिया में कई ऐसी यूनिवर्सिटी हैं, जहां से पढ़कर निकले लोग बिलियनेयर बनते हैं. भारत की बात करें तो यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई एक ऐसा विश्वविद्यालय है, जहां से पढ़कर निकले लोग बिलिनेयर बनते हैं. जी हां, एक रिपोर्ट के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई (University of Mumbai) भारत का इकलौता ऐसा विश्वविद्यालय है, जहां से पढ़ने के बाद युवा अरबति बनते हैं.
Mumbai University History: मुंबई यूनिवर्सिटी का इतिहास
मुबंई यूनिवर्सिटी भारत के सबसे पुरानी यूनिवर्सिटीज में से एक है. इसकी स्थापना 18 जुलाई 1857 को अंग्रेजों द्वारा की गई थी. यह यूनिवर्सिटी भले ही पुरानी हो लेकिन भारत के एडवांस विश्वविद्यालय में से एक है. मुंबई शहर का नाम जब बॉम्बे किया गया तो इस विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 4 सितंबर 1996 को ऑफिशियल रूप से मुंबई विश्वविद्यालय कर दिया गया.
Mumbai Univeristy Courses: किन विषय की होती है पढ़ाई?
मुंबई विश्वविद्यालय में कला, विज्ञान,कॉमर्स, कानून, इंजीनियरिंग आदि विषय की पढ़ाई होती है. यहां से आप बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम, एमएड, एमटेक और एलएलएम जैसे कोर्स कर सकते हैं.
Mumbai University Admission: कैसे मिलता है एडमिशन?
मुंबई विश्वविद्यालय में एडमिशन पाने के लिए कैंडिडेट्स को यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा. आप अपना कोर्स चुनें और सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ अप्लाई करें. मुंबई यूनिवर्सिटी में CUET UG Score के आधार पर नहीं बल्कि डायरेक्ट एडमिशन मिलता है. हालांकि, कुछ कोर्स जैसे कि BTech या MBA के लिए CUET UG के आधार पर दाखिला मिलता है.
यह भी पढ़ें- IIT को टक्कर देता है ये कॉलेज, CS और इस ब्रांच को मिला लाखों का प्लेसमेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










