MAMC से MBBS करने का सपना होगा पूरा, जानें एडमिशन और कोर्स डिटेल

Updated at : 09 Mar 2026 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
MAMC Delhi Admission

MAMC Delhi Admission: कॉलेज बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

MAMC Delhi Admission: मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स को नेशनल लेवल की एंट्रेंस एग्जाम NEET UG पास करना पड़ता है. बेहतर एजुकेशन, रिसर्च और एक्सपिरियंस्ड डॉक्टरों की वजह से यह इंस्टीट्यूट मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए अच्छा ऑप्शन बना हुआ है.

विज्ञापन

MAMC Delhi Admission: देश में मेडिकल पढ़ाई की जब भी बात होती है, तो मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली (MAMC Delhi) का नाम प्रमुख इंस्टीट्यूट में लिया जाता है. New Delhi के मध्य स्थित यह कॉलेज सालों से मेडिकल एजुकेशन, रिसर्च और बेहतर हेल्थ सर्विस के लिए जाना जाता है. यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को मॉडर्न लैब्स, छात्रों को आधुनिक प्रयोगशालाओं, बड़े टीचिंग हॉस्पिटल और अनुभवी डॉक्टरों के मार्गदर्शन में सीखने का अवसर मिलता है.

यही कारण है कि यह इंस्टीट्यूट न केवल डॉक्टर तैयार करने में बल्कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. आइए जानते हैं कि यहां (MAMC Delhi) एडमिशन कैसे मिलता है, कोर्स और प्लेसमेंट के क्या ऑप्शन मौजूद है. 

MAMC Delhi Admission: एडमिशन प्रोसेस 

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स को नेशनल लेवल की एंट्रेंस एग्जाम NEET UG पास करना होता है. यह एग्जाम पूरे भारत में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS व अन्य कोर्स में एडमिशन के लिए कंडक्ट कराई जाती है. 

NEET में मिले मार्क्स के बेसिस पर काउंसलिंग प्रोसेस होती है. काउंसलिंग के दौरान रैंक, कैटेगरी और सीट के आधार पर छात्रों को कॉलेज अलॉट किया जाता है. आमतौर पर MBBS में एडमिशन के लिए NEET में बेहतरीन स्कोर लाना जरूरी माना जाता है. यहां एडमिशन (MAMC Delhi) लेने के लिए कैंडिडेट्स को NEET-UG एग्जाम में क्वालिफाई करना अनिवार्य है. 

उपलब्ध कोर्स 

MAMC Delhi कॉलेज में मेडिकल एजुकेशन से जुड़े कई अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और सुपर स्पेशियलिटी कोर्स कराए जाते हैं. यहां स्टूडेंट्स को मॉडर्न फैसिलिटी और अनुभवी फैकल्टी के जरिए पढ़ाई का अवसर मिलता है. नीचे कोर्स के नाम दिए गए हैं- 

  • MBBS
  • MD
  • MS
  • DM
  • MCh  
  • अन्य कोर्स कैसे नर्सिंग और पैरामेडिकल 

MAMC Delhi MBBS Course Details Check Here

प्लेसमेंट डिटेल्स 

Maulana Azad Medical College में मुख्य रूप से इंटर्नशिप और रेजिडेंसी के माध्यम से करियर की शुरुआत होती है. MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्टूडेंट्स को एक साल का इंटर्नशिप करना अनिवार्य होता है. इस दौरान स्टूडेंट्स को लगभग 23,000 से 25,000 प्रति माह तक स्टाइपेंड मिलता है. PG (MD/MS) के दौरान रेजिडेंट डॉक्टर को लगभग 80,000 से 1,15,000 प्रति माह तक स्टाइपेंड या सैलरी मिल सकती है.

NIRF रिपोर्ट के अनुसार MBBS ग्रेजुएट के लिए मीडियन सैलरी लगभग 15.23 लाख प्रति वर्ष बताई गई है. मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस या पीजी करने वाले छात्रों के लिए सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में करियर के कई अच्छे अवसर मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें: देश का नंबर 1 है ये मेडिकल कॉलेज, जहां पढ़ने का सपना देखते हैं लाखों स्टूडेंट्स

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola