BTech Student को मिली Microsoft में इंटर्नशिप, IIT नहीं इस कॉलेज से की है पढ़ाई 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 25 Oct 2025 4:21 PM

विज्ञापन

कोमल रानी (फोटो क्रेडिट-लिंक्डइन)

BTech Student Success Story: डॉ बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), जालंधर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है. यहां से पढ़ने वाली कोमल रानी (Komal Rani) ने Microsoft इंटर्नशिप में सफलता हासिल की है. आइए, जानते हैं उनकी कहानी.

विज्ञापन

BTech Student Success Story: NIT जालंधर की छात्रा कोमल रानी को Microsoft में इंटर्नशिप का मौका मिला है. डॉ बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), जालंधर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है. यहां पढ़ने वाले कुछ छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप के लिए सेलेक्ट किया गया है. इनमें से एक हैं कोमल रानी (BTech Student Komal Rani). आइए, जानते हैं कि कोमल रानी कौन हैं और इनकी कहानी क्या है. 

इंजीनियर बनने की राह हुई आसान 

कोमल ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ा मुकाम हासिल किया है. कोमल को माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) जैसी दिग्गज टेक कंपनी में दो महीने की इंटर्नशिप का अवसर मिला है. ये उनके लिए एक अच्छी शुरुआत है. उन्होंने इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर की है. 

सेलेक्ट होने पर जताई खुशी 

कोमल रानी ने माइक्रोसॉफ्ट की इंटर्नशिप (Microsoft Internship) के लिए चुने जाने पर कहा कि मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं. इस फील्ड में सीखने और आगे बढ़ने के अनगिनत अवसर हैं. साथ ही उन्होंने इस इंटर्नशिप के लिए रिक्रूटर्स, सीनियर, और उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा जिन्होंने उन्हें मार्गदर्शन और सहयोग दिया. कोमल ने कहा कि उनके बिना यह सफर अधूरा रहता.

Komal Rani Microsoft

NIT जालंधर के चार छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट में मौका

NIT जालंधर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए बताया कि उनके चार टैलेंडेट स्टूडेंट्स को माइक्रोसॉफ्ट की 2 महीने की इंटर्नशिप के लिए चुना गया है. संस्थान ने छात्रों की इस सफलता को कॉलेज की एजुकेशन और छात्रों की मेहनत का साझा परिणाम बताया है. 

युवाओं को सीखने की मिली प्रेरणा 

कोमल रानी की यह सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं लेकिन सीमित संसाधनों या छोटे शहरों से आने के कारण खुद को कमजोर महसूस करते हैं. कोमल ने साबित किया कि अगर लगन और दिशा सही हो, तो अवसर खुद रास्ता बना लेते हैं.

यह भी पढ़ें- चाय बेचने वाला का बेटा बना IAS, सेल्फ स्टडी के दम पर 3 बार क्रैक की UPSC परीक्षा

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola