चाय बेचने वाला का बेटा बना IAS, सेल्फ स्टडी के दम पर 3 बार क्रैक की UPSC परीक्षा

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Oct 2025 7:01 PM

विज्ञापन

IAS हिमांशु गुप्ता

IAS Himanshu Gupta: हिमांशु गुप्ता उत्तराखंड के रहने वाले हैं. वे ऐसे परिवार से आते हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर है. लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी और सेल्फ स्टडी के दम पर तीन बार UPSC CSE की परीक्षा पास कर ली. आइए, जानते हैं उनकी Success Story.

विज्ञापन

IAS Himanshu Gupta: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा काफी टफ होती है. लेकिन कई लोग हैं जो मुश्किल हालात के बाद भी इस परीक्षा में सफलता हासिल कर लेते हैं. सभी की कहानी अलग होती है. ऐसे में आज आईएएस हिमांशु गुप्ता की कहानी जानेंगे, जो सभी के लिए मिसाल पेश करती है. हिमांशु गुप्ता उत्तराखंड के रहने वाले हैं. वे ऐसे परिवार से आते हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर है. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और गरीबी जैसी चुनौती से लड़ते हुए UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर ली. 

Tea Seller Son Crack UPSC: चाय बेचकर पिता ने पढ़ाया

हिमांशु का जन्म उत्तराखंड के सितारगंज में एक गरीब परिवार में हुआ था. उनके पिता सड़क किनारे चाय बेचकर परिवार चला रहे थे. ऐसे में हिमांशु का बचपन गरीबी और तंगी में गुजरा. लेकिन उनके अंदर पढ़ने का जुनून था. यही कारण है कि उन्होंने कभी गरीबी को अपने रास्ते का काटा नहीं बनने दिया और हमेशा पढ़ाई जारी रखी.

IAS Himanshu Education: स्कूल जाने के लिए चलते थे 70KM पैदल

हिमांशु की मुश्किलों का अंदाजा इस बात से लगाइए कि वे स्कूल पहुंचने के लिए हर रोज 70 किलोमीटर तक पैदल चलते थे. पर हिमांशु ने इस बातों की परवाह किए बिना खुद को लक्ष्य से भटकने नहीं दिया.

IAS Himanshu College: दिल्ली यूनिवर्सिटी से हुई पढ़ाई

हिमांशु गुप्ता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदी कॉलेज (Hindu College) से हुई है. उन्होंने हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन और फिर जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू और साथ ही परिवार के लिए सहारा बनने के लिए कॉलेज में पढ़ाने का काम भी शुरू किया.

IAS Himanshu Gupta: बिना कोचिंग के UPSC की तैयारी

हिमांशु गुप्ता ने गरीबी के कारण UPSC की तैयारी के लिए कोचिंग नहीं बल्कि सेल्फ स्टडी को चुना. सेल्फ स्टडी के दम पर IAS हिमांशु गुप्ता ने 3 बार UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की. पहले प्रयास में उनका चयन रेलवे सेवा (IRTS) में हुआ. दूसरे प्रयास में वह IPS ऑफिसर बने. साल 2020 के अपने तीसरे प्रयास में, उन्होंने ऑल इंडिया रैंक AIR 139 हासिल कर IAS की पोस्ट हासिल की.

Himanshu Gupta IAS Wife: कौन हैं हिमांशु गुप्ता की पत्नी?

हिमांशु गुप्ता की पत्नी IPS हैं. उनका नाम है शिवा सिंह. इन दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत है. ये दोनों कपल उस वक्त चर्चा में आए जब हिमांशु गुप्ता अपनी पत्नी के प्रमोशन से संबंधित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर कमिश्नरी में पहुंचें.

IAS Officer FAQs: आईएएस अफसरों पर सवाल जवाब 

IAS हिमांशु गुप्ता की पत्नी कौन है? 

आईएएस हिमांशु गुप्ता की पत्नी का नाम शिवा सिंह है. 

हिमांशु गुप्ता कौन हैं? 

हिमांशु गुप्ता उत्तराखंड के रहने वाले हैं. उन्होंने UPSC CSE 2020 में सफलता हासिल की थी. 

हिमांशु गुप्ता ने कितनी बार UPSC परीक्षा क्रैक की है?

हिमांशु गुप्ता ने 3 बार यूपीएससी की परीक्षा पास की है. दूसरी बार में उन्हें IPS कैडर मिला था और तीसरी बार में आईएएस. 

हिमांशु गुप्ता ने किस साल में UPSC में क्रैक की थी? 

हिमांशु गुप्ता ने CSE 2020 में सफलता हाासिल की थी.

हिमांशु गुप्ता की यूपीएससी में रैंक क्या थी?

हिमांशु गुप्ता की UPSC CSE 2020 में रैंक 139वीं हासिल की थी.

हिमांशु गुप्ता ने किस कॉलेज से पढ़ाई की है?

हिमांशु गुप्ता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के Hindu College से पढ़ाई की है.

यह भी पढ़ें- लड़के में ऐसा क्या देखा Vikas Divyakirti ने, कहा-बेकार IAS के चक्कर में पड़े हो

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola