कंप्यूटर साइंस छोड़ BTech AI पकड़ा, बिहार के कॉलेज से Google पहुंचीं इशानी
Published by : Ravi Mallick Updated At : 22 Sep 2025 7:46 PM
Bihar College Girl इशानी शर्मा की फोटो (Image Source: Social Media)
Bihar College Girl in Google: बिहार का एक कॉलेज अपने प्लेसमेंट और इंटर्नशिप को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है. इस कॉलेज के कई स्टू़डेंट्स को Google जैसी कंपनियों में काम करने का मौका मिला है. इसी कॉलेज की स्टूडेंट इशानी शर्मा को BTech खत्म होते ही Google में इंटर्नशिप के लिए सेलेक्शन हो गया है.
Bihar College Girl in Google: कॉलेज खत्म होते ही गूगल जैसी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिल जाए तो क्या ही खूब बात हो. ऐसा ही मौका बिहार के कॉलेज की एक स्टूडेंट (Bihar College Girl) इशानी शर्मा को मिला है. इशानी का सेलेक्शन Google में सॉफ्टवेयर इंटर्न के तौर पर हुई है. आइए इशानी के सफर को और बिहार के इस कॉलेज के प्लेसमेंट को करीब से जानते हैं.
Bihar College Girl in Google: इशानी का गूगल में सेलेक्शन
इशानी शर्मा बीटेक कंप्यूटर साइंस नहीं बल्कि BTech AI का डिग्री रखती हैं. उन्होंने साल 2021 में बीटेक एआई कोर्स में दाखिला लिया था. यहां पढ़ाई करते हुए उन्हें कई कंपनी के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिला. फिलहाल वो बेंगलुरू के गूगल ऑफिस में सॉफ्टवेयर इंटर्न (Google SWE Intern) के तौर पर सेलेक्ट हो गई हैं.
IIT पटना का शानदार प्लेसमेंट
इशानी शर्मा बिहार के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज IIT Patna की स्टूडेंट (Bihar College Girl Student) रही हैं. हाल ही में IIT पटना की तरफ से प्लेसमेंट और इंटर्नशिप को लेकर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें कॉलेज ने बताया है कि कितने स्टूडेंट्स को Flipkart, Amazon, Google जैसी कंपनियों में सेलेक्शन हुआ है.
इशानी शर्मा ने अपने LinkedIn Profile पर गूगल इंटर्नशिप को लेकर पोस्ट भी शेयर की है. उन्होंने अपने प्रोफाइल में कुछ खास स्किल के बारे में भी बताया है. इसमें Hadoop, Operating Systems, Exploratory Data Analysis, Problem Solving जैसे स्किल्स को खास बताया है.
BTech AI की डिमांड
इंजीनियरिंग के टॉप ब्रांच की बात करें तो सबसे ज्यादा छात्र कंप्यूटर साइंस को पसंद करते हैं. हालांकि, पिछले कई सालों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स में इंजीनियरिंग यानी BTech AI की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है. Google जैसी टॉप कंपनियां भी इस डिग्री वालों को जरूर सेलेक्ट करती हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार के कॉलेज में सुपर ऑफर, BTech के बीच अभिनव को मिला Google में इंटर्नशिप का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










