NEET UG री-एग्जाम ने छीना AIR 1 का ताज, टॉपर्स लिस्ट से बाहर हुए थे 50 छात्र

Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 May 2026 3:30 PM

विज्ञापन

मेडिकल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

NEET UG Re Exam 2024: नीट यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक और री-एग्जाम को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है. इसी बीच पिछले साल का NEET UG 2024 विवाद भी फिर चर्चा में आ गया है, जब री-एग्जाम और कोर्ट के फैसलों ने टॉपर्स लिस्ट पूरी तरह बदल दी थी. उस समय शुरुआती रिजल्ट में AIR 1 पाने वाले कई छात्र बाद में रिवाइज्ड रिजल्ट आने के बाद टॉप रैंक की लिस्ट से बाहर हो गए थे.

विज्ञापन

NEET UG Re Exam 2024: नीट यूजी 2024 में ग्रेस मार्क्स और कुछ सवालों को लेकर सवाल उठाए थे. नीट यूजी 2024 की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 4 जून 2024 को जारी हुआ था. इसके बाद मामला सप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और फिर रिजल्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला. शुरुआती रिजल्ट में 67 छात्रों ने 720 में से 720 अंक हासिल किए थे और सभी को AIR 1 मिला था. बाद में ग्रेस मार्क्स हटाए गए तो यह संख्या घटकर 61 रह गई. इसके बाद फिजिक्स के एक विवादित सवाल पर दिए गए बोनस अंक भी हटाए गए.

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था NEET UG का मामला

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जब 26 जुलाई 2024 को फाइनल रिवाइज्ड रिजल्ट जारी हुआ तो 50 छात्र ऐसे थे जिनका 720 का परफेक्ट स्कोर खत्म हो गया. इसके साथ ही वे सीधे AIR 1 की लिस्ट से बाहर हो गए. आखिर में सिर्फ 17 छात्र ही ऐसे बचे जो 720 अंक के साथ अपनी ऑल इंडिया रैंक 1 बचाने में सफल रहे. पहले रिजल्ट आने पर 67 छात्रों का नाम रैंक 1 पर था.

NEET UG 2024 Final Revised Result Cut Off and Toppers List Check Here

बिहार के तथागत अवतार भी हुए थे बाहर

बिहार के रहने वाले तथागत अवतार उन छात्रों में शामिल थे जिन्हें शुरुआती NEET UG 2024 रिजल्ट में AIR 1 मिला था. उन्होंने 720 अंक हासिल किए थे और मीडिया में उनकी खूब चर्चा हुई थी. जब रिवाइज्ड रिजल्ट आया तो उनका स्कोर कम हो गया और वे टॉपर्स लिस्ट से बाहर हो गए.

तथागत को नीट यूजी 2024 में रिवाइज्ड रिजल्ट के बाद 715 मार्क्स मिले. फिलहाल वो एम्स दिल्ली में MBBS कर रहे हैं. तथागत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.

कई राज्यों के छात्रों पर पड़ा असर

रिवाइज्ड रिजल्ट में जिन छात्रों की AIR 1 चली गई, उनमें बड़ी संख्या राजस्थान और तमिलनाडु के छात्रों की थी. इसके अलावा बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, केरल और कर्नाटक के छात्रों को भी नुकसान हुआ.

इस पूरे विवाद के बाद NEET UG 2024 लगातार सुर्खियों में बना रहा. छात्रों और अभिभावकों ने परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए. वहीं दूसरी तरफ कई छात्रों ने कहा कि फाइनल फैसला आने के बाद मेरिट लिस्ट ज्यादा निष्पक्ष हुई.

इन 50 स्टूडेंट्स का घटा रैंक

क्रमांकछात्र का नामराज्य
1वेद सुनीलकुमार शेंडेमहाराष्ट्र
2सैयद आरिफिन यूसुफ एमतमिलनाडु
3रुपायन मंडलपश्चिम बंगाल
4अक्षत पंगारियाउत्तराखंड
5शौर्य गोयलपंजाब
6तथागत अवतारबिहार
7चंद मल्लिकत्रिपुरा
8शैलाजा एसतमिलनाडु
9आदर्श सिंह मोयलराजस्थान
10आदित्य कुमार पांडातमिलनाडु
11श्रीराम पीतमिलनाडु
12ईशा कोठारीराजस्थान
13कस्तूरी संदीप चौधरीआंध्र प्रदेश
14शशांक शर्माराजस्थान
15सक्षम अग्रवालपश्चिम बंगाल
16आर्यन शर्माहिमाचल प्रदेश
17कहकशा परवीनझारखंड
18देवदर्शन आर. नायरकेरल
19गट्टू भानुतेजा साईआंध्र प्रदेश
20उमायमा मलाबारीमहाराष्ट्र
21कल्याण वीकर्नाटक
22सुजॉय दत्तादिल्ली
23श्याम झंवरराजस्थान
24मानव प्रियदर्शीझारखंड
25ध्रुव गर्गराजस्थान
26कृष्णमूर्ति पंकज शीवालमहाराष्ट्र
27वेद पटेलगुजरात
28सैम श्रेयस जोसेफकर्नाटक
29जयाथी पूर्वाजा एमतमिलनाडु
30हृतिक राजबिहार
31कृति शर्मागुजरात
32अर्जुन किशोरकर्नाटक
33रोहित आरतमिलनाडु
34अभिषेक वी जेकेरल
35सबरीसन एसतमिलनाडु
36दर्श पघदारगुजरात
37शिखिन गोयलपंजाब
38अमीना आरिफ कादीवालामहाराष्ट्र
39ऋषभ शाहगुजरात
40पोरेड्डी पवन कुमार रेड्डीआंध्र प्रदेश
41अभिनव सुनील प्रसादकेरल
42समित कुमार सैनीराजस्थान
43वडलापुडी मुखेश चौधरीआंध्र प्रदेश
44अभिनव किसनाबिहार
45खुशबूहरियाणा
46कृषहरियाणा
47लक्ष्यदिल्ली
48अंजलिहरियाणा
49जाह्नवीहरियाणा
50प्रतीकहरियाणा

आखिर क्यों बदला गया रिजल्ट?

पूरा विवाद फिजिक्स के एक सवाल और ग्रेस मार्क्स को लेकर शुरू हुआ था. कुछ छात्रों को उस सवाल पर बोनस अंक दिए गए थे, जिससे बड़ी संख्या में छात्रों का स्कोर 720 पहुंच गया था.

यह भी पढ़ें: जब NEET UG री-एग्जाम ने बदली तस्वीर, 44 छात्र टॉपर्स लिस्ट से हुए थे बाहर

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola