SBI ने निकाली 7150 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

Published by : Smita Dey Updated At : 19 May 2026 3:39 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Freepik)

SBI Apprentices Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 7150 पदों पर नोटिफिकेशन जारी हो गया है. कैंडिडेट्स SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

SBI Apprentices Recruitment 2026: अगर आप ग्रेजुएशन पास कर चुके हैं और बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आपके लिए एक बहुत ही बड़ा और शानदार मौका लेकर आया है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी एसबीआई (State Bank of India) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है.

इस भर्ती के जरिए देश भर में कुल 7150 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा. यह उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो काम सीखने के साथ-साथ हर महीने अच्छी कमाई भी करना चाहते हैं और एसबीआई जैसे फेमस  बैंक का अनुभव अपने रेज्यूमे में जोड़ना चाहते हैं.

इंपोर्टेंट डेट्स 

  • ऑनलाइन अप्लाई शुरू होने की डेट: 19 मई 2026
  • आवेदन करने की लास्ट डेट : 08 जून 2026
  • ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 08 जून 2026
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख: जल्द ही घोषित की जाएगी 

ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? 

  • सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Careers वाले सेक्शन पर क्लिक करें.
  • वहां Current Openings में जाकर Engagement of Apprentices in SBI (Advertisement No. CRPD/APPR/2026) का लिंक खोलें.
  • Apply Online पर क्लिक करें और न्यू रजिस्ट्रेशन करके अपना बेसिक डिटेल भरें.
  • इसके बाद लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  •  फिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

SBI Apprentices Recruitment 2026 Details Check Here

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया  

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.
  • अगर आपने BA, BSc, BCom, BTech, BBA या कोई भी अन्य डिग्री ली है, तो आप इसके लिए पूरी तरह योग्य हैं.
  • इसके साथ आप जिस राज्य से अप्लाई कर रहे हैं, आपको वहां की लोकल लैंग्वेज अच्छी तरह से बोलनी, लिखनी और पढ़नी आनी चाहिए.

SBI Apprentices Recruitment 2026 वैकेंसी डिटेल्स 

कैटेगरी पदों की संख्या
UR (General)3086
OBC1672
SC1107
EWS699
ST586
कुल पद (Total)7150

सिलेक्शन प्रोसेस 

  • सबसे पहले एक कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगी, जिसमें जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (मैथ्स), रीजनिंग एबिलिटी, कंप्यूटर एप्टीट्यूड और जनरल इंग्लिश से जुड़े ऑब्जेक्टिव (MCQ) सवाल पूछे जाएंगे.
  • रिटन एग्जाम पास करने के बाद कैंडिडेट्स का लोकल लैंग्वेज टेस्ट होगा. अगर आपने अपनी 10वीं या 12वीं की पढ़ाई में उस लोकल लैंग्वेज को एक सब्जेक्ट के रूप में पढ़ा है और आपके पास उसकी मार्कशीट है, तो आपको इस टेस्ट से छूट मिल सकती है.
  • इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी और मेडिकल टेस्ट व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद आपको जॉइनिंग दी जाएगी. 

हर महीने कितना मिलेगा स्टाइपेंड 

यह एक परमानेंट सरकारी नौकरी नहीं बल्कि एक साल का अप्रेंटिसशिप (ट्रेनिंग) प्रोग्राम है, इसलिए इसमें सैलरी की जगह हर महीने एक तय स्टाइपेंड दिया जाता है. एसबीआई के नियमों के अनुसार, चुने गए अप्रेंटिस को एक साल की ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: रांची यूनिवर्सिटी में नौकरी का मौका, हर महीने मिलेंगे 12000 रुपये

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola