इन 5 सरकारी सेक्टर्स में है नर्सिंग की डिमांड, जानिए कैसे मिलेगी नौकरी
Published by : Smita Dey Updated At : 19 May 2026 2:17 PM
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik AI Generated)
Nursing Career Options: नर्सिंग कोर्स के बाद सरकारी नौकरी के कई शानदार रास्ते खुल जाते हैं. हॉस्पिटल से लेकर सेना तक, हर क्षेत्र में नर्सिंग कोर्स के अच्छे मौके मौजूद है.
Nursing Career Options: आज के समय में हेल्थ सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और इसमें नौकरी के मौके भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अगर आपने नर्सिंग कोर्स किया है या करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए सरकारी नौकरी (Nursing Career Options) के कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं. नर्सिंग सिर्फ हॉस्पिटल तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी विभागों, सेना और स्वास्थ्य मिशनों में भी इसकी काफी डिमांड रहती है.
अच्छी सैलरी, नौकरी की सुरक्षा और समाज सेवा का मौका, यही वजह है कि Nursing के बाद सरकारी नौकरी कई युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है. आइए जानते हैं नर्सिंग कोर्स के बाद मिलने वाली 5 बेहतरीन सरकारी नौकरियों के बारे में.
1. स्टाफ नर्स
नर्सिंग (Nursing Career Options) के बाद सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सरकारी नौकरी स्टाफ नर्स की होती है. सरकारी अस्पतालों, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में समय-समय पर इसकी भर्ती निकलती रहती है. इस नौकरी में मरीजों की देखभाल, डॉक्टरों की मदद और मेडिकल रिकॉर्ड संभालने जैसे काम होते हैं.
अगर आपने GNM या BSc नर्सिंग किया है, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इस नौकरी की खास बात यह है कि इसमें शुरुआती सैलरी भी अच्छी होती है और प्रमोशन के मौके भी मिलते हैं.
2. रेलवे नर्सिंग ऑफिसर
अगर आप सरकारी नौकरी के साथ अच्छा वर्क एनवायरमेंट चाहते हैं, तो रेलवे में नर्सिंग ऑफिसर की नौकरी आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है. इंडियन रेलवे समय-समय पर नर्सिंग स्टाफ की भर्ती करता है. इसमें रेलवे हॉस्पिटल और हेल्थ यूनिट्स में काम करना होता है. नौकरी के साथ मेडिकल फैसिलिटी, ट्रैवल बेनिफिट और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं. इस नौकरी के लिए आमतौर पर नर्सिंग डिग्री और रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है.
3. मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS)
जो लोग देश सेवा के साथ एक रिस्पेक्टफुल करियर चाहते हैं, उनके लिए मिलिट्री नर्सिंग सर्विस अच्छा ऑप्शन है. इसमें सेना के हॉस्पिटलों में नर्सिंग सर्विस देनी होती हैं. यहां सैलरी के साथ कई भत्ते भी दिए जाते हैं. इस नौकरी में सिलेक्शन के लिए एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू पास करना पड़ता है. खासकर BSc नर्सिंग करने वालों के लिए यह शानदार करियर ऑप्शन माना जाता है.
4. कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO)
आजकल हेल्थ सेक्टर में CHO यानी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की नौकरी भी काफी चर्चा में है. यह भर्ती राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत निकाली जाती है. इस नौकरी में गांव और छोटे इलाकों के हेल्थ सेंटर में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने का काम होता है. इसमें मरीजों की जांच, जागरूकता फैलाना और बेसिक हेल्थ सुविधाएं देना शामिल होता है. अगर आपने BSc नर्सिंग या पोस्ट बेसिक नर्सिंग किया है, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
5. सरकारी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग ट्यूटर
अगर आपको पढ़ाने में रुचि है, तो नर्सिंग ट्यूटर की सरकारी नौकरी (Nursing Career Options) भी अच्छा विकल्प हो सकती है. इसमें नर्सिंग स्टूडेंट्स को पढ़ाना, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देना और मेडिकल एजुकेशन से जुड़े काम करने होते हैं. यह नौकरी उन लोगों के लिए बेहतर है जो क्लिनिकल वर्क के बजाय टीचिंग लाइन में जाना चाहते हैं.
Nursing Career Options: सरकारी नौकरी पाने के लिए क्या करें?
नर्सिंग के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप भर्ती की जानकारी पर नजर रखें. राज्य स्वास्थ्य विभाग, रेलवे, सेना और सरकारी अस्पताल समय-समय पर वैकेंसी निकालते हैं. इसके अलावा एग्जाम की तैयारी, डॉक्यूमेंट अपडेट और सही समय पर आवेदन करना भी जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें: Journalism करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, यहां मिल सकती है सरकारी नौकरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










